MP News: लाखों लोगों के साथ सड़क पर उतरेंगे राहुल और प्रियंका गांधी, कांग्रेस तैयार

मध्यप्रदेश में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी के मुख्य आतिथ्य, देश और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर आगामी 27 जनवरी, 2025 को डॉ. भीम राव अंबेडकर जी की जन्मस्थली महूं से "जय बापू-जय भीम जय संविधान अभियान" रैली के आगाज किया जा रहा है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल जी,मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं इंदौर संगठन प्रभारी रवि जोशी जी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव प्रदेश प्रवक्ता अमित चौरसिया, हर्ष जैन, आनंद जैन सेवादल कार्यवाहक अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल ने इंदौर प्रेस क्लब मे पत्रकार वार्ता ली। प्रदेशव्यापी कार्यक्रम में प्रदेश भर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता और संविधान को मानने वाले अनुयायी शामिल होंगे।

Indore

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी जी ने मध्य प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को पत्रकार वार्ताएं आयोजित करने के निर्देश जारी किये हैं। इसी कड़ी में यहां पर पत्रकार वार्ता आयोजित जा रही है।

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि, बुनियादी तौर पर हमारा संघर्ष विचारधारा का है। बाबा साहेब ने हमें सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक न्याय, विचार की अभिव्यक्ति, विश्वास की अभिव्यक्ति, धर्म और उपासना की प्रतिष्ठा और गरिमा बनाये रखने के लिए संविधान का स्वरूप दिया। लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार उसमें बैठे मंत्री और पूरी भाजपा संविधान का मजाक उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। विगत दिनों देश के गृह मंत्री द्वारा संसद में अंबेडकर जी का जिस तरह अपमान किया गया, वह अपमान देश के दलित, शोषित, आदिवासी, गरीब, मजदूर, पिछड़ा वर्ग के लोगों का ही नहीं, अपितु देश की हर विचारधारा हर वर्ग का अपमान है। क्योंकि संविधान से ही देश चलता है, न कि भाजपा और गोड़सेवादी विचारधारा से।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी संविधान को शिरोधार्य कर भारत को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जिस तरह देश में पंजाब से लेकर मणिपुर तक अलगांववाद की आग से झुलस रहा है, ऐसे समय राहुल गांधी ने देश की जनता में मोहब्बत और विश्वास पैदा करने के लिए भारत जोड़ों यात्रा की, लोगों की भावनाओं को काफी नजदीक से समझा, उनकी तकलीफों को समझा उससे भाजपा बौखलाई हुई है। भाजपा और संघ से जो भारत गणराज्य के लिए खतरा मंडराया हुआ है, जनता की लड़ाई, उनके अधिकारों के लिए राहुल गांधी जी सड़क से लेकर सदन तक पूरी ताकत के साथ खड़े होकर जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं।

ये भी पढ़े- MP: 'कांग्रेस के सिर पर संविधान की हत्या का पाप...', राहुल गांधी की यात्रा पर कैलाश विजयवर्गीय का तंज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+