शादी हो रही राघव-परिणीति की, आखिर खर्च का हिसाब क्यों मांग रहे दिग्विजय सिंह के MLA भाई लक्षमण सिंह?
Raghav-Parineeti wedding: देशभर में गणेशोत्सव की धूम के बीच आप नेता राघव चड्डा और परिणिति चौपड़ा की शादी खूब चर्चा में हैं। आलीशान इंतजामों के साथ इस वेडिंग को लेकर यूजर्स सोशल मीडिया पर जहां अलग-अलग ढंग से रिएक्शन दे रहे हैं, तो वहीं एमपी में कांग्रेस विधायक और दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को दोनों की शादी के खर्च की चिंता सता रही हैं।
कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने राघव-परिणिति की शादी के खर्च का हिसाब मांगा हैं। उन्होंने चांचौड़ा में बयान दिया है कि इस शादी में 10 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होंगे? इतनी बड़ी रकम कहां से और कैसे आई या आएगी? इस पर चिंता जताई हैं। लक्ष्मण सिंह ने शादी का खर्च सार्वजानिक करने कहा है।
लक्ष्मण बोले कि 'उदयपुर के जिस आलीशान होटल में राघव-परिणीति शादी कर रहे हैं, वहां एक रम का किराया 30 से 40 हजार रुपए प्रतिदिन है। जिसमें मेहमान ठहरेंगे। इतने महंगे रूम वाले होटल शादी के लिए इंगेज करना, आम आदमी के बस की बात नहीं। लेकिन राघव-परिणीति की शादी हो रही हैं। जिसमें राघव की पार्टी के दिग्गज नेता भी पहुंचेंगे। उन्हें भी जबाव देना चाहिए।

आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स में परिणीति और राघव की शादी में करीब दो सौ मेहमानों के होटल में रुकने का दावा किया जा रहा हैं। जिनके लिए सौ कमरे बुक किए गए हैं। रूम शेयरिंग होती है तो दो सौ मेहमान इन कमरों में रुक सकते हैंक> दो कैटेगिरी के इन रूम्स में बालकनी वाले कमरों का किराया एक लाख रुपये तक हैं। जिसमें मॉर्निंग का ब्रेकफ़ास्ट भी शामिल हैं।
वहीं लीला पैलेस पिछोला झील के किनारे स्थित है। इस वजह से यहां खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। होटल के अंदर स्विमिंग पूल और स्पा जैसी कई सुविधाएं हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के भोज में करीब 300 बारातियों के शामिल होने की उम्मीद है। दिलचस्प बात यह है कि पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह द्वारा इस शादी के खर्च को लेकर उठाया गया सवाल इसलिए भी ज्यादा सुर्ख़ियों में है क्योकि राघव चड्डा आम आदमी पार्टी से हैं और कांग्रेस के साथ 'आप' भी I.N.D.I.A. का हिस्सा हैं।












Click it and Unblock the Notifications