Parineeti-Raghav Wedding : राघव-परिणीति की शादी में शामिल होंगे चार राज्यों के सीएम, जानिए कौन हैं वो?

Parineeti-Raghav Wedding : आप पार्टी के चर्चित नेताओं में से एक राघव चड्डा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की शादी इस वक्त आम से लेकर खास के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों की शादी उदयपुर के मशहूर होटल लीला पैलेस में होने जा रही है, दोनों एक दिन पहले ही उदयपुर पहुंच चुके हैं और दोनों की शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी है। ये हाई प्रोफाइल शादी राजनीति से लेकर बॉलीवुड के गलियारों के बीच सुर्खियां बनी हुई हैं।

Parineeti-Raghav Wedding

वैसे तो इस शादी में काफी गणमान्य लोग शामिल होने वाले हैं लेकिन एक खास बात ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है और वो है चार राज्यों के मुख्यमंत्री,जी हां मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राघव चड्डा और परिणीति की शादी में दिल्ली, पंजाब, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्री - अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, भूपेश बघेल और अशोक गहलोत के शामिल होने की खबर है।

चार राज्यों के सीएम इस तरह एक साथ नजर आएंगे..

अगर ऐसा होता है निश्चित तौर पर ये एक बहुत बड़ी बात क्योंकि ये पहला गैर-राजनीतिक प्लेटफार्म होगा जहां पर चार राज्यों के सीएम इस तरह एक साथ नजर आएंगे।

किसी की शादी बतौर मेहमान ये चारों पहली बार दिखेंगे

आपको बता दें कि इससे पहले सीएम केजरीवाल और कांग्रेस के नेतागण एक-दूसरे पर आरोप लगाते दिखते थे लेकिन जब से इंडिया अलांयस बना है तब से ही दोनों ही दलों के नेतागण एक -दूसरे से नरमी से पेश आते है। इससे पहले इंडिया गठबंधन की बैठकों में अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, भूपेश बघेल और अशोक गहलोत साथ देखा गया था लेकिन इस तरह से किसी की शादी बतौर मेहमान ये चारों पहली बार दिखेंगे।

महाराजा सुइट पर होगी शादी

कहा जा रहा है कि सभी मेहमान डबोक हवाई अड्डे से सीधे ताज लेक पैलेस में रुकेंगे। इनके अलावा फिल्ममेकर करण जौहर, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा , टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा भी शामिल हो सकते हैं। ये शादी पंजाबी रिवाज से होगी। मालूम हो कि शादी के लिए लीला पैलेस होटल का महाराजा सुइट बुक किया गया है, जिसकी एक दिन की कीमत 10 लाख रुपये है।

राघव अपने मामा के डिजाइन किए गए कपड़े पहनेंगे

कहा जा रहा है कि शादी के लिए राघव अपने मामा पवन सचदेवा के डिजाइन किए गए कपड़े पहनेंगे तो वहीं परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड के फेवरेट डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए गए कपड़े पहनेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+