पोकलेन मशीन में फंसा अजगर, 6 लोगों की टीम ने बचाई जान, वीडियो हुआ वायरल
खरगोन, 6 अक्टूबर। मध्य प्रदेश के खरगोन के मण्डलेश्वर में कंस्ट्रक्शन में लगी पोकलेन मशीन की चेन में फंसे अजगर का रेस्क्यू किया गया। उसे बचाने के लिए थैंक्यू नेचर संगठन की रेस्क्यू टीम मशीन के नीचे घुसी।

वे दो घंटे तक अजगर को बचाने के लिए संघर्ष करते रहे। अजगर को बाहन निकालने के लिए 6 लोगों को जोर लगाना पड़ा। रेस्क्यू करने वाली टीम ने पहली बार अजगर का रेस्क्यू किया था। इसकी वजह से उन्हें काफी मुश्किल हुई।
घटना दो दिन पुरानी है। इसका वीडियो अब सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि दोनों युवक अजगर से जूझ रहे हैं। रात होने की वजह से काफी दिक्कत आई।
टीम के दोनों सदस्यों से अजगर नहीं संभल रहा था। अजगर को दो घंटे बाद खींचकर बाहर लाया गया, लेकिन पूंछ मशीन की चेन से निकल नहीं रही थी। बड़ी मुश्किल से उसे खींचकर बाहर निकाला गया।












Click it and Unblock the Notifications