MP News: सागर में अतिथि शिक्षकों का धरना प्रदर्शन, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की घोषणा पूरी करने की मांग

Sagar News: 2 सितंबर 2023 को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आयोजित महापंचायत की घोषणा की तामील कराने की मांग को लेकर आज सागर में अतिथि शिक्षकों ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया।

अतिथि शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षक पहलवान बाबा मंदिर पर एकत्रित हुए और कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। यहाँ उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और कलेक्टर महोदय के प्रतिनिधि से अपनी मांगें रखीं।

Protest by guest teachers in Sagar Demand to fulfill the announcement of former CM shivraj

मांगों को लेकर नाराजगी

धरने में शामिल अतिथि शिक्षकों ने जमकर नारेबाजी की और पूर्व मुख्यमंत्री की महापंचायत की घोषणाओं को पूरा करने की मांग की। अतिथि शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी ने कहा, "प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2 सितंबर को महापंचायत की घोषणा की थी, लेकिन अब तक उस घोषणा को पूरा नहीं किया गया है। इसके चलते हम ठगे हुए महसूस कर रहे हैं। हमारे साथी आत्महत्या जैसे कदम उठा रहे हैं और हमारे भविष्य को लेकर निराशा बढ़ रही है।"

उन्होंने आगे कहा कि वेतन वृद्धि के बावजूद भविष्य की चिंता बनी हुई है। "हमारे स्कूलों से ट्रांसफर, नई भर्ती, प्रमोशन और अन्य कारणों से हमें अक्सर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यह स्थिति अब असहनीय हो गई है।"

व्यक्तिगत संकट भी उजागर

एक अतिथि शिक्षिका ने कहा, "मेरा और मेरी दो बच्चियों का भरण-पोषण केवल अतिथि शिक्षक वेतन पर निर्भर था। उच्च पद प्रभार के नाम पर मुझे पिछले सत्र में बाहर कर दिया गया है। अब मैं और मेरी बच्चियों के लिए परेशान हूं।"

सरकार से अल्टीमेटम

अतिथि शिक्षकों ने सरकार से अपील की है कि उनके हित में जल्द से जल्द निर्णय लिया जाए ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके। उन्होंने सरकार को 4 दिनों का अल्टीमेटम भी दिया है। यदि उनकी मांगें इस अवधि में पूरी नहीं की जातीं, तो वे भोपाल में उग्र आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं और इसके लिए पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+