MP Congress: प्रियव्रत सिंह को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का वार रूम चेयरमैन नियुक्त किया गया
MP News: कांग्रेस पार्टी ने प्रियव्रत सिंह को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने वार रूम चेयरमैन के रूप में नियुक्त किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मंजूरी के बाद यह महत्वपूर्ण घोषणा की गई। पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रियव्रत सिंह की नियुक्ति की जानकारी दी।
प्रियव्रत सिंह को यह जिम्मेदारी ऐसे समय में सौंपी गई है, जब दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज़ हो गई हैं और 2024 के मिशन के तहत पार्टी चुनावी रणनीति तैयार कर रही है। प्रियव्रत सिंह की नियुक्ति को कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण और रणनीतिक कदम माना जा रहा है, क्योंकि उनकी भूमिका पार्टी के चुनावी रणनीति को बनाने और उसके संचालन में प्रमुख होगी।

राजगढ़ जिले में खुशी की लहर
प्रियव्रत सिंह की इस नियुक्ति से राजगढ़ जिले के लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उनका कहना है कि प्रियव्रत सिंह ने हमेशा पार्टी संगठन को मजबूत किया है और उनके अनुभव का लाभ दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिलेगा।
प्रियव्रत सिंह का राजनीतिक सफर: प्रियव्रत सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और राजगढ़ जिले के खिलचीपुर क्षेत्र से तीन बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। उन्होंने 1998 में जिला पंचायत सदस्य के रूप में राजनीति में कदम रखा और फिर 2003 में खिलचीपुर विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बने। इसके बाद 2008 और 2013 में भी उन्होंने इसी सीट से जीत हासिल की। हालांकि, 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि प्रियव्रत सिंह की नियुक्ति से कांग्रेस को दिल्ली में नई ऊर्जा मिलेगी और उनकी रणनीतिक समझ पार्टी की चुनावी दिशा को बेहतर बना सकती है। प्रियव्रत सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की चुनावी रणनीति को और भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications