शादी के डेढ़ माह बाद शादीशुदा प्रेमी से बोली प्रेमिका-'मेरे पति की हत्या कर मुझसे शादी करो, वरना...'

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले के भांडेर में एक नवविवाहिता की हत्या के मामले में गिरफ्तार उसके प्रेमी ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरोपी प्रेमी गोलू यादव ने पुलिस पूछताछ में बताया कि प्रेमिका प्रियंका साहू उसे धमकी दे रही थी कि मैं उसके पति की हत्या कर दूं और फिर उससे शादी कर लूं। ऐसा नहीं करने पर वह उसे रेप के मामले में जेल भिजवाने की बातें कह रही थी। इसलिए शनिवार देर रात प्रेमी गोलू ने प्रेमिका प्रियंका की ही गोली मारकर हत्या कर दी।

28 मई को हुई प्रेमिका की शादी

28 मई को हुई प्रेमिका की शादी

बता दें कि मध्य प्रदेश के दतिया जिले के भांडेर के सिकंदरपुर मोहल्ले निवासी प्रियंका व शादीशुदा गोलू यादव के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों घर से भाग भी गए थे, लेकिन बाद में लौट आए। 28 मई को परिजनों प्रिंयका की दतिया के उनाव रोड स्थित एकता नगर कॉलोनी निवासी दीपक साहू से शादी कर दी।

पहली बार आई थी मायके

पहली बार आई थी मायके

शादी के बाद 12 दिन तक प्रियंका ससुराल रही और 10 जून को पहली बार मायके आ गई। उसे दूसरी विदा पर 14 जुलाई को ससुराल जाना था। इस बीच प्रियंका व प्रेमी गोलू यादव के बीच मुलाकात होती रही। पुलिस के मुताबिक गोलू ने बताया कि प्रियंका चाहती थी कि वो गोली मारकर उसके पति की हत्या कर दे ताकि बाद में दोनों शादी कर सकें।

बंदूक देखने के लिए बुलाया

बंदूक देखने के लिए बुलाया

पुलिस के अनुसार प्रियंका के कहे अनुसार 26 वर्षीय गोलू यादव देसी कट्टा व कारतूस को जुगाड़ किया। देसी कट्टा व कारतूस देखने के लिए प्रियंका ने उसे शनिवार रात फोन करके अपने घर बुलाया था तो गोलू रात करीब ढाई बजे जाकर उनके बाथरूम में छुप गया। प्रियंका शौचालय के बहाने उससे मिलने आई तो गोलू ने प्रियंका से उसके पति की हत्या के लिए ना नुकर करने लगा। इस पर वह उसे रेप के मामले में जेल भिजवाने की धमकी देती रही। इस पर गुस्साए गोलू ने प्रियंका के सिर में गोली मारकर उसी की हत्या कर दी और ​फरार हो गया।

गांव से ​किया गिरफ्तार

गांव से ​किया गिरफ्तार

प्रियंका की हत्या के बाद परिजनों पुलिस के सामने उसके प्रेमी गोलू यादव पर शक जताया। इस पर भांडेर, उनाव व पंडोखर थानों की पुलिस को गोलू यादव की तलाश में लगाया गया। टीम ने सोमवार को उसके गांव पथर्रा से उसे घर से गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिए। आरोपी की गिरफ्तारी में भांडेर थाना प्रभारी उदयभान सिंह यादव, उनाव थाना प्रभारी अजय अंबे ,पंडोखर थाना प्रभारी उमेश भार्गव समेत सुरेश कुशवाहा,संजीव, धर्मेन्द्र शर्मा समेत पुलिस बल मौजूद था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+