झूठ बोलने प्रियंका मध्यप्रदेश आती है- झूठ बोले - कौआ काटे, कांग्रेस लोगों को देती है धोखा: CM शिवराज

Bhopal News: सीएम शिवराज ने प्रियंका गांधी के मध्यप्रदेश दौरे को लेकर जमकर हमला बोला है। उन्होंने ने कहा कि, मैडम प्रियंका मध्यप्रदेश आकर झूठ की दुकान सजाती हैं। उन्होंने कहा कि, इतना झूठ तो मत बोलिए प्रियंका जी, झूठ बोले कौवा काटे। साथ ही सीएम शिवराज ने प्रियंका गांधी से कई सवाल पूछते हुए कहा कि, जवाब दें प्रियंका जी हम तो प्रदेश की जनता की सेवा में लगें हैं, कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के लिए क्या किया है ?

बता दे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को देवसर, त्योंथर, सेमरिया, रीवा, गुढ़, अमरपाटन और भोपाल की दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सहित 7 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

Priyanka comes to MP to lie, crow bites, Congress cheats people: CM Shivraj Singh Chouhan

कांग्रेस पार्टी दल नहीं दल-दल है

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रियंका गांधी से सवाल पूछते हुए कहा कि, प्रियंका गांधी जी जवाब दें कि, कांग्रेस पार्टी दलदल बन गई है, जिसमें इंडी गठबंधन ही फंस गया। कोई भी आप पर भरोसा नहीं कर रहा है तो मध्यप्रदेश आप पर कैसे भरोसा करेगा। वहीं मुख्यमंत्री ने सवाल पूछा कि, प्रियंका जी आप कहती हैं कि, भाजपा ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। हम तो प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि दे रहे हैं। हम सिंचाई की व्यवस्था कर रहे हैं, हम जीरो प्रतिशत ब्याज पर कर्ज दे रहे हैं। उन्होंने कहा की तुमने क्या किया था, जब कांग्रेस की सरकार आई तो वादाखिलाफी कर किसानों का कर्ज माफ तक नहीं किया।

प्रियंका क्या यही कांग्रेस की सोच है, जवाब दें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रियंका गांधी से सवाल पूछते हुए कहा कि, आपके कांग्रेस के नेता स्व-सहायता समूह की बहनों से कह रहें हैं कि, अगर तुम भाजपा को सपोर्ट करोगे तो तुम्हारे घर में चूल्हा नहीं जलने देंगे। तुम्हारे बच्चे भूखे मर जाएंगे, क्या कांग्रेस की यही सोच है कि, गरीबों के बच्चे भूखे मर जाएं। इस तरह की भाषा का प्रयोग आपकी पार्टी के नेता कर रहे हैं आपको जवाब देना पड़ेगा। आपकी पार्टी कपड़ा फाड़ पार्टी हो गई है। कमलनाथ कह रहे हैं कि दिग्विजय सिंह के कपड़े फाड़ो, दिग्विजय सिंह कह रहे हैं कमलनाथ के कपड़े फाड़ो।

Priyanka comes to MP to lie, crow bites, Congress cheats people: CM Shivraj Singh Chouhan

सीएम ने कहा कि कांग्रेस के दो पाट हो गए हैं एक पाट दिग्विजय सिंह की चक्की का तो दूसरा पाट कमलनाथ जी की चक्की का, और दोनों के पाट के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता बारिक पिस रहें हैं। कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जिसमें केवल अपने परिवार को स्थापित करना चाहती है। सोनिया गांधी अपने बेटा और बेटी को सेट करना चाहती हैं। कमलनाथ अपने बेटे को सेट करना चाहते हैं और दिग्विजय सिंह अपने बेटे को सेट करना चाहते हैं। हम पूरे प्रदेश की जनता की सेवा में लगे हैं। प्रियंका गांधी जी जवाब दीजिए, आपकी पार्टी ने क्या किया है।

प्रियंका गांधी- झूठ बोले कौवा काटे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, आज प्रियंका गांधी फिर से मध्यप्रदेश आ रहीं हैं। मैडम प्रियंका मध्यप्रदेश आकर केवल झूठ की दुकान सजाती है। जब वह पिछली बार आई थी तो उन्होंने फिर से झूठ बोला कि, भाजपा सरकार ने 3 सालों में 21 नौकरियां दी हैं। जबकि हकीकत तो ये है कि, हमने 50 हजार नियुक्ति पत्र बांटे हैं। अब इतना झूठ तो मत बोलिए प्रियंका जी झूठ बोले कौवा काटे। मुख्यमंत्री ने कहा कि, कांग्रेस सरकार ने वादाखिलाफी की किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। बैगा, भारिया, सहरिया बहनों के पैसे क्यों बंद किए। बेटियों की शादी तो करवा दी, लेकिन पैसे क्यों नहीं दिए। बेटा-बेटियों के लैपटॉप क्यों छिन लिए। बुजुर्गों की तीर्थ दर्शन योजना क्यों बंद कर दी। मैडम प्रियंका गांधी जी आज जवाब देना पड़ेगा।

Priyanka comes to MP to lie, crow bites, Congress cheats people: CM Shivraj Singh Chouhan

कांग्रेस चालू पार्टी है, लोगों को धोखा देती है

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव जी कह रहें हैं कि, कांग्रेस चालू पार्टी है, कांग्रेस लोगों को ठगती है, कांग्रेस पर भरोसा करके हमने गलती की। इंडी गठबंधन वाले लोग ही कांग्रेस को कोस रहे हैं, कह रहें हैं कि, कांग्रेस भरोसा करने लायक पार्टी नहीं है। अखिलेश यादव जी यह भी कह रहे हैं कि 80 साल के आदमी किसी को क्या पहचानेंगे। उन्हें तो कमलनाथ की उम्र पर ही संदेह है। कमलनाथ ने राहुल गांधी से झूठ कहा कि, मेरी उम्र 72 साल है। अखिलेश 80 कह रहें है और राहुल गांधी 72 कह रहें है, अब कमलनाथ जी सही उम्र तो बताएं कि उनकी सही उम्र क्या है। कांग्रेस पर कोई भी भरोसा नहीं कर रहा है तो प्रदेश आप पर कैसे भरोसा करेगा।

भैया शिवराज, बहनों लिए खुशियां लेकर आया है

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा के दौरान अपनी लाड़ली बहनों से संवाद करते हुए कहा कि, हर महीने की 10 तारीख को बहनों के खातों में खुशियों की किश्त आती है, लेकिन इस बार 10 तारीख को धनतेरस का त्यौहार है, इसलिए 7 तारीख को ही लाड़ली बहना योजना का बहनों के खातों में पैसा डालूंगा। जिससे बहनें धनतेरस पर खूब खरीदारी कर सकें। उन्होंने कहा कि, मेरी बहनों जाओ खुशी से दिवाली मनाओ, धनतेरस मनाओ, भैया दूज भी मनाओ, तुम्हारा भाई तुम्हारे लिए खुशियां लेकर आया है। ये मेरा वचन है कि, तुम्हारी आंखों में कभी आंसु नहीं आने दूंगा, तुम्हारी जिंदगी में कभी कोई तकलीफ नहीं होगी।

भाजपा को जिताना है, कमल खिलाना है

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी देश के विकास को नई उंचाईयों पर पहुंचा रहें हैं। दुनिया भर में भारत का मान-सम्मान बढ़ा रहें हैं। प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद से मध्यप्रदेश भी सभी क्षेत्रों में निरंतर विकास कर रहा है, लेकिन इस विकास को और गति देने के लिए मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार जरूरी है। इसलिए भाजपा की विजय का संकल्प लेते हुए सभी उम्मीदवारों को भारी बहुमत से विजयी बनाना है, प्रधानमंत्री मोदी जी को भी आशीर्वाद देना है और मामा शिवराज को भी आशीर्वाद देना है। स्वर्णीम स्वर्णिंम मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+