Election 2024: जिस क्षेत्र में सिंधिया ना हो.. बुजुर्ग की कविता सुनकर रो पड़ीं प्रियदर्शनी राजे, VIDEO वायरल
Madhya Pradesh Lok sabha Chunav 2024: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे अशोक नगर जिले में चुनाव प्रचार के दौरान भावुक हो गई। उनकी आंखों से आंसू तक आ गए। दरअसल, प्रचार के दौरान एक बुजुर्ग ने जब सिंधिया को लेकर एक कविता सुनाई तो महारानी अपने आंसू नहीं रोक सकी।
बताया जा रहा है कि मंगलवार को अशोकनगर जिले में महारानी प्रियदर्शनी राजे अपने पति ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए वोट मांगने के लिए गई हुई थी। इस दौरान एक 80 साल के बुजुर्ग ने जब उन्हें कविता सुनाई तो वह भावुक हो गई। बुजुर्ग ने कहा- जिस नेत्र में ज्योति ना हो, वह नेत्र किस काम का। जिस क्षेत्र में सिंधिया जैसा नेता न हो, वो क्षेत्र ही किस काम का।

बुजुर्ग की यह चार लाइन सुनकर महारानी सिंधिया अपने आंसू नहीं रोक सकी और कविता सुनकर भावुक हो गई। प्रियदर्शनी की आंखों से आंसू आते देख वहां उपस्थित लोग उन्हें गौर से देखने लगे। जिसका वीडियो भी सामने आया है।
Recommended Video
बता दे गुना शिवपुरी सांसद जी सीट से इस बार केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। यह चुनाव इसलिए भी खास है कि पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस से चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन भाजपा से पहली बार सीधा चुनाव लड़ रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया कोई रिस्क नहीं लेना चाहते, इसलिए इस चुनाव में उनका परिवार जुटा हुआ है।
इससे पहले प्रियदर्शनी राजे का एक और वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह चूल्हे पर रोटियां सेंकती हुई नजर आ रही थी। रोटियां बनाते किसी ने उनका यह वीडियो वायरल कर दिया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा था। पत्नी के अलावा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया भी गांव-गांव जाकर लोगों से पिता के लिए वोट मांग रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications