Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP Accident News: डिंडौरी सड़क हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मू , वाइस प्रेसिडेंट धनखड़ और पीएम मोदी ने जताया दुख

Dindori Accident News: मध्य प्रदेश की डिंडौरी जिले में सड़क हादसे की चलती 14 लोगों की जान चली गई। इस एक्सीडेंट की घटना को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दुख जताया है।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि मध्य प्रदेश के डिंडोरी में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करे। इसके साथ ही मैं सभी घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटा है।

President Murmu, Vice President Dhankhar and PM Modi expressed grief over Dindori road accident.

वहीं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने लिखा कि मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के बड़झर घाट पर हुए दुखद हादसे में लोगों की मृत्यु से अत्यंत दुख हुआ। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। इस कठिन समय में उन्हें शक्ति और समर्थन मिले।

बता दे कि डिंडौरी में एक पिकअप वाहन के पलटने से 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा बिछिया थाना क्षेत्र में गुरुवार को तड़के तीन से चार बजे के बीच घटित हुआ। मृतकों में 6 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं, जिनकी उम्र 16 से 60 वर्ष के बीच है। पुलिस ने पिकअप मालिक अजमेर टेकाम को हिरासत में ले लिया है। हादसे के वक्त वाहन अजमेर ही चला रहा था।

President Murmu, Vice President Dhankhar and PM Modi expressed grief over Dindori road accident.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम ने बताया कि पिकअप अमाही देवरी गांव से मंडला जिले के मसूर घुघरी गांव गई थी, लेकिन लौटते समय पिकअप पलटी और 20 फीट नीचे खेत में जा गिरी। वाहन का बीमा अगस्त 2021 और फिटनेस सितंबर 2022 में एक्सपायर हो चुका था।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इसे समर्थन के रूप में प्रदान किया जाएगा। विधायक ओमप्रकाश धुर्वे भी घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे और उनके साथ संवाद किया। वाहन के बीमा और फिटनेस के संबंध में उन्होंने कहा कि इसे बाद में देखेंगे, लेकिन फिलहाल घायलों का इलाज प्राथमिकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+