राष्ट्रपति चुनाव: CM शिवराज ने डाला वोट, सभी पार्टियों के MLA से की ये अपील

भोपाल, 18 जुलाई। राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज पूरे देश में वोटिंग हो रही है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल में राज्य विधानसभा में अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बताया कि हमारे विधायक राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाल रहे हैं। खुशी की बात है कि पहली बार कोई आदिवासी बेटी राष्ट्रपति बनेगी। न केवल मतदाता-विधायक-बल्कि आम जनता भी मुर्मू लिए उत्साहित है।

Shivraj singh chouhan

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी समुदाय की हमारी बहन अब राष्ट्रपति बनेंगी। मप्र के विधायक उन्हें वोट दे रहे हैं। वहीं, अन्य पार्टियों के विधायकों से भी मुख्यमंत्री ने अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं सभी से पार्टियों की सीमाओं से ऊपर उठकर अपने विवेक के आधार पर मतदान करने और द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाने में योगदान देने की अपील करता हूं।

10 बजे से डाले जा रहे वोट
राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज सुबह 10 बजे से वोट डाले जा रहे हैं। आपको बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद और राज्यों की विधानसभाओं में वोटिंग हो रही है।

21 जुलाई को आएगा रिजल्ट
राष्ट्रपति चुनाव के वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी। वहीं, राष्ट्रपति पद का शपथ ग्रहण समारोह 25 जुलाई को होगा। बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है, जबकि विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा है।

ये भी पढ़ें- राष्ट्रपति चुनाव में EVM के बजाय बैलेट बॉक्स से क्यों होती है वोटिंग? जानिए वजह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+