करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं MP से चुनाव लड़ रहे मंत्री प्रहलाद पटेल, पत्नी की संपत्ति जान हो जाएंगे हैरान

Prahlad Singh Patel Net Worth: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव-2023 के लिए सांसद प्रहलाद पटेल को नरसिंहपुर से उम्मीदवार बनाया है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने पहली बार विधायक के लिए नामांकन फॉर्म भरा है। उनके नामांकन भरने के बाद उनकी संपत्ति का खुलासा हुआ है।

सांसद प्रहलाद सिंह पटेल खुद करोड़पति हैं। वहीं उनकी पत्नी पुष्पलता पटेल के पास उनसे भी ज्यादा पैसे हैं। पुष्पलता पटेल के पास अपने पति से दोगुनी संपत्ति है। प्रहलाद पटेल ने सोने-चांदी के साथ-साथ शेयर में इंवेस्टमेंट कर रखी है। आइए जानें उनकी कुल संपत्ति कितनी है?

Prahlad Singh Patel Net Worth

Prahlad Singh Patel Assets Liabilities: प्रहलाद सिंह पटेल की नेटवर्थ

  • -भाजपा से पांच बार के सांसद रहे प्रहलाद सिंह पटेल के चुनावी हलफनामें के मुताबिक उनके पास 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति है।
  • - प्रहलाद सिंह पटेल के पास एक लाख रुपये कैश है।
  • -प्रहलाद सिंह पटेल के पास बैंक में 6 लाख 30 हजार रुपये है।
  • -प्रहलाद सिंह पटेल के पीएफ अकाउंट में 16 लाख रुपये हैं।
  • -प्रहलाद सिंह पटेल के पास 15 लाख की एलआईसी पॉलिसी है।
  • -प्रहलाद पटेल ने नामांकन फॉर्म में बताया है कि उनके पास जर्मन मेड रिवॉल्वर और 12 बोर की एक रायफल भी है।
  • -प्रहलाद पटेल पर 1 करोड़ 41 लाख रुपये का कर्जा भी है।
  • -प्रहलाद पटेल के पास 105 तोला सोना, 12 किलो चांदी और चीनी मिल में 28 लाख रुपये के शेयर हैं।
  • -इनके पास एक किआ कंपनी की कार भी है।

प्रहलाद पटेल की पत्नी पुष्पलता पटेल की कितनी है संपत्ति?

  • -प्रहलाद पटेल की पत्नी पुष्पलता पटेल की कुल संपत्ति 4.20 करोड़ रुपये की है।
  • -पुष्पलता पटेल के पास 6.42 लाख रुपये बैंक अकाउंट में है। पुष्पलता पटेल के पास इसके अलावा 7 लाख की अलग रकम है।

बाकी नेताओं की जानें संपत्ति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+