MP की इन पंचायतों में लगी सौगातों की झड़ी, मंत्री प्रहलाद पटेल ने क्या कुछ दिया, जानिए

मध्यप्रदेश में पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने बासौदा के जनपद पंचायत परिसर में आयोजित पंच सरपंच सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि, पंचायत भवनो से ग्राम विकास के द्वार खुलते है। उन्होंने ग्राम पंचायतो को विभिन्न स्तरो से मुहैया कराई जाने वाली राशि में की गई वृद्धि को रेखांकित किया है।

मंत्री पटेल ने इससे पहले बासौदा जनपद पंचायत में 11 करोड़ आठ लाख की लागत से कराए जाने वाले निर्माण कार्यो का शिलान्यास किया है जिसमें 11 करोड छह लाख की लागत से बनने वाले 11 पहंुच मार्ग और दो करोड़ की लागत से बनने वाले आठ सामुदायिक भवन शामिल है।

Vidisha

बासौदा जनपद पंचायत प्रागंण में आयोजित पंच सरपंच सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मंत्री प्रहलाद पटेल ने पंचायतो के सुदृढीकरण के लिए किए गए प्रबंधो के साथ-साथ जल गंगा संवर्धन अभियान को रेखांकित किया है। उन्होंने जल का सदुपयोग करने पर बल देते हुए कहा कि पंचायतो को जो राशि प्राप्त होती है। उसका क्रियान्वयन कार्ययोजना के चिन्हित कार्यो को सुव्यवस्थित रूप से पूर्ण कराने पर व्यय करें।

उन्होंने बताया कि, हरेक पंचायत को 15वें वित्त आयोग, राज्य का पांचवां वित्त आयोग, स्टाम्प ड्यूटी, गौण खनिज, रायल्टी की राशि दी जाती है वहीं मांग के आधार पर मनरेगा की राशि अनुपातिक आधार पर पंचायतो को उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पंचायत भवनो के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रदेश में 1153 पंचायतो को अटल ग्राम सेवा सदन भवन निर्माण के लिए राशि दी गई है वहीं हरेक ग्राम पंचायत में एक-एक सामुदायिक भवन हो के कार्य को मूर्तरूप दिया जा रहा है।

मंत्री पटेल ने कहा कि, हरेक ग्राम पंचायतो में रिकार्ड रखने की व्यवस्था क्रियान्वित की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की ऐसी जनपदे व जिला पंचायत जिनका स्वंय का भवन नहीं है उन्हें भवन निर्माण के प्रबंध सुनिश्चित कराए जा रहे है। वहीं प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना ग्रामीण में चिन्हांकित किए गए साढे सत्ताईस लाख हितग्राहियों की प्रतीक्षा सूची को शीघ्रतिशीघ्र पूरा किया जा रहा है शेष वंचित रह गए हितग्राहियों को सर्वे सूची में नाम जुडवाने के लिए पुनः मौका दिया जा रहा है इसके लिए वे स्वंय ऑन लाइन पंजीयन कर सकते है।

मंत्री पटेल ने ग्रामीण क्षेत्रो में जल के स्त्रोतो के संवर्धनो पर विशेष ध्यान देने पर बल देते हुए कहा कि पानी की समस्या दिन प्रतिदिन बढ रही है। यह सब हमारी गलतियों से संभव हो रहा है हम धरती से पानी निकालने के लिए आतुर रहते है। किन्तु संचय के लिए वह पहल नहीं करते है। ग्रामीण क्षेत्रो में पानी की उपलब्धता बनी रहे इसके लिए पौधरोपण कार्यो पर विशेष बल देते हुए इसके लिए शासन स्तर से उपलब्ध कराई जाने वाली राशि पर उन्होंने प्रकाश डाला है।

बेतवा नदी से पाराशरी नदी को जोड़ने युक्त मांग प्रस्ताव

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बासौदा में पाराशरी नदी के घाटो पर श्रमदान की आहूतियां दी गई। पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, विधायक हरिसिंह रघुवंशी, नगरपालिका अध्यक्ष शशि अनिल यादव, जनपद अध्यक्ष नीतू देवेन्द्र सिंह रघुवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों व विभिन्न सामाजिक संगठनो के साथ-साथ एनएसएस के विद्यार्थियों ने श्रमदान किया है। मंत्री पटेल ने पाराशरी नदी में आयोजित श्रमदान की शुरूआत की और श्रमदान सुव्यवस्थित रूप से हो इसके लिए मंत्री पटेल ने स्वंय कमान संभाली। उन्होंने श्रमदानियों को पंक्तिबद्ध रो में लगाने, बारी-बारी से तसला लेकर टेªक्टर-ट्रालियो में डालने, युवाजनो के साथ-साथ सामाजिक संगठनो के बीच पहुंचकर उन्होंने श्रमदानियों में उत्साह का वर्धन किया।

मंत्री पटेल ने इससे पहले जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पाराशरी नदी में पूजा अर्चना कर श्रमदान के लिए सभी को आमंत्रित किया और कहा कि, यह लय टूटना नहीं चाहिए। नदियों में जल बहता रहे इसके लिए संबंधित विकल्पो पर भी ध्यान देना जरूरी है।

ये भी पढ़े- MP News: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से इन गांवों में बनेगी सड़क, लिस्ट तैयार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+