MP News: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से इन गांवों में बनेगी सड़क, लिस्ट तैयार
मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का काम तेज गति से जारी है, जहां इसके अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-4 के अंतर्गत विधि से जिले की विदिशा और बासौदा विधानसभा क्षेत्र में 47.40 किलोमीटर की लंबाई के 36 मार्ग प्रस्तावित किए गए हैं।
मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, क्रियान्वयन इकाई एक के कार्यालय प्रबंधक द्वारा बताया गया कि, इस योजना के फेस-4 अन्तर्गत विदिशा और बासौदा विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत विकासखण्ड विदिशा में 11 मार्ग लंबाई 9.68, ग्यारसपुर 16 मार्ग लंबाई 25.41 कि.मी. एवं बासौदा में 9 मार्ग लंबाई 12.31 कि.मी. कुल 36 मार्ग प्रस्तावित किये गये हैं जिनकी कुल अनुमानित लंबाई 47.40 कि.मी. है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज 4 तहत प्रस्तावित किए गए इन 36 मार्गो के बन जाने से क्षेत्र के लगभग 39 ग्राम लाभान्वित होंगे।

इंदौर में सड़क का काम होगा
इंदौर में संभागायुक्त दीपक सिंह ने कहा है कि, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क विकास योजना एक ऐसी योजना है, जिससे गाँव-गाँव यातायात सुगम हुआ है। प्राधिकरण के सभी अधिकारी इन सड़कों के रख रखाव पर पूरा ध्यान दें और संपर्कता सर्वे अभियान को समय सीमा में पूरा करें। बैठक में संयुक्त आयुक्त विकास डी. एस. रणदा सहित इंदौर संभाग के सभी ज़िलों से आए ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के जनरल मैनेजर उपस्थित थे। बैठक में बताया गया है कि संभाग के सभी ज़िलों में सर्वे का कार्य 90 प्रतिशत से अधिक पूर्ण हो गया है।
बैठक में बताया गया कि, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गत वित्तीय वर्ष में संभाग के विभिन्न ज़िलों में 42 पुलों का निर्माण किया गया है, इनकी कुल लागत 132 करोड़ रुपये है। वर्तमान में 223 करोड़ रुपये की लागत से 73 ब्रिज का निर्माण प्रगतिरत है।
संभागायुक्त दीपक सिंह ने बैठक में कहा कि, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्कता को बेहतर बनाना और सभी मौसम में कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना शासन का उद्देश्य है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत, खासकर पीएमजीएसवाई-IV के अंतर्गत ग्रामीण बस्तियों को सभी मौसम की कनेक्टिविटी प्रदान करने की योजना है। इसी के तहत संपर्कता सर्वे मोबाइल ऐप के माध्यम से भौतिक सत्यापन किया जाएगा। ग्राम रोजगार सहायक, पंचायत सचिव को इस ऐप पर भौतिक सत्यापन रजिस्टर करने का कार्य सौंपा गया है।
ये भी पढ़े- MP News: इन गांवों को मिली PM आवास योजना की सौगात, पक्के मकानों से बनेगी विकास की बात












Click it and Unblock the Notifications