MP News: क्या है प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना?, जिसमें युवाओं को मिल रहे 5 हजार रुपए
भारत सरकार की प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की जानकारी युवाओं तक अधिक से अधिक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले की शासकीय आईटीआई एवं नाबार्ड ने संयुक्त रूप से कार्यशाला का आयोजन किया।
कार्यशाला का आयोजन महेन्द्रा स्किल्स ट्रैनिंग एण्ड डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड (प्रधानमंत्री कौशल केंद्र) विदिशा में किया गया जिसमें युवाओं को प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम से संबंधित जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया के विषय में विस्तार से बताया गया।

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का उद्देश्य भारत की शीर्ष 500 कंपनियों मे देश के युवाओ को इंटर्नशिप करने का अवसर प्रदान करना है। पीएम इंटर्नशिप योजना में 21 से 24 वर्ष के बीच आयु के युवा जो पूर्णकालिक रोजगार एवं शिक्षा में नहीं है, एवं जिन अभ्यर्थियों ने हाई स्कूल, हायर सेकन्डेरी स्कूल, आईटीआई, पॉलिटेक्निक संस्थान से डिप्लोमा, या स्नातक किया है वे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है। इन्टर्नशिप की अवधि 12 माह होगी एवं इन्टर्नशिप के दौरान इन्टर्न को प्रतिमाह 5000 रुपये स्टाइपेन्ड दी जाएगी साथ मे बीमा कवर (प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना) भी रहेगा। इंटर्नशिप जॉइन करने पर इन्टर्न को भारत सरकार द्वारा राशि 6000 रुपये का एकमुश्त अनुदान प्रदान किया जाएगा। इस योजना में पंजीयन करने हेतु कारपोरेट कार्य मंत्रालय के पोर्टल (https://pminternship.mca.gov.in) के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च 2025 नियत की गई है।
6 हजार रुपए एकमुश्त दिए जाएंगे
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1 लाख 25 हजार युवाओं को देश की शीर्ष 500 कंपनियों में इंटर्नशिप प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के अंतर्गत एक वर्ष की इंटर्नशिप अवधि में प्रतिमाह 5 हजार रुपए का स्टायपेंड दिया जाएगा और प्रशिक्षण पूर्ण करने पर 6 हजार रुपए एकमुश्त दिए जाएंगे. जिले के युवाओं से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का लाभ उठाने हेतु www.pminternship.mca.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने का आग्रह है।
योजनान्तर्गत पंजीयन हेतु जिले को आवंटित लक्ष्य 500 के विरूद्ध युवाओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन 12 मार्च तक किए जा सकेंगे। इच्छुक युवा जिले में स्थित किसी भी शासकीय आईटीआई पॉलिटेक्निक/इंजीनियरिंग कॉलेज अथवा शासकीय महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इंटर्नशिप के दौरान युवाओं को उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण नवीनतम तकनीक एवं प्रक्रिया के माध्यम से प्रशिक्षण एवं नियमित रोजगार प्राप्त करने की योग्यता अर्जित करने का अवसर प्राप्त होगा।
ये भी पढ़े- MP News: इस जिले में खुल गया ट्राइबल मार्ट, महिलाओं के हाथ में रहेगी कमान












Click it and Unblock the Notifications