रणजी के रणबांकुरों को डाक विभाग का गिफ्ट, जारी किया विशेष आवरण

इंदौर, 12 जुलाई। मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम ने रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में मुंबई को करारी शिकस्त देते हुए टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया था। इस जीत के बाद प्रदेशभर के खेल प्रेमियों ने जहां जीत का जश्न मनाया था, तो वहीं इंदौर में क्रिकेट टीम का जोरदार स्वागत भी हुआ था। वहीं अब मध्यप्रदेश क्रिकेट टीम के रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनने पर भारतीय डाक विभाग ने मध्य प्रदेश 2022 रणजी ट्रॉफी चैंपियन विषय पर विशेष डाक आवरण जारी किया है। भारतीय डाक विभाग ने विशेष आवरण जारी करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें रणजी क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों के साथ ही पूर्व क्रिकेटर संजय जगदाले भी मौजूद रहे।

Ranji Cricket Team MP

संजय जगदाले ने साझा किए किस्से
कार्यक्रम में शामिल हुए संजय जगदाले ने कहा कि, साल 2011 में जब भारतीय क्रिकेट टीम T20 वर्ल्ड कप खेलने जा रही थी, तब मैंने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से बात की थी, उस दौरान धोनी ने पूरे आत्मविश्वास से कहा था कि, सर इस बार हम ट्रॉफी लेकर ही आएंगे। धोनी वाला आत्मविश्वास मुझे रणजी खेलने जा रही मध्यप्रदेश टीम के कप्तान आदित्य में भी देखने मिला था, जहां आदित्य ने वही बात कही थी, जो साल 2011 में धोनी ने कही थी। आदित्य ने कहा था, सर इस बार हम ट्रॉफी लेकर आएंगे।

पहले भी कई आवरण जारी कर चुका है डाक विभाग
डाक विभाग की ओर से समय-समय पर अलग-अलग विशेष आवरण जारी किए जाते हैं, जहां इससे पहले भी डाक विभाग की ओर से कई तरह के अलग-अलग आवरण जारी किए जा चुके हैं। वहीं यदि क्रिकेट की बात करें तो इससे पहले डाक विभाग ने साल 2013 में महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पर डाक टिकट जारी किया था, जिसके बाद अब डाक विभाग ने रणजी क्रिकेट टीम पर विशेष डाक आवरण जारी किया है।

मध्य प्रदेश रणजी टीम ने रचा इतिहास
रणजी क्रिकेट में इस बार मध्य प्रदेश की टीम ने इतिहास कायम करते हुए फाइनल मुकाबले में मुंबई की टीम को हराया था, लगभग 88 सालों के बाद रणजी क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका था, जब मध्य प्रदेश की टीम ने रणजी ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया था। मध्य प्रदेश रणजी टीम के शानदार प्रदर्शन के बाद पूरे प्रदेश के खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा गया था, जहां खेल प्रेमियों ने दिल खोलकर अपनी टीम का जोरदार स्वागत भी किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+