हरदा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के हरदा स्थित पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार की लगी भीषण आग में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 170 लोग इस हादसे में घायल हुए थे। इस मामले में अब मध्य प्रदेश पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

जिन दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनकी पहचान राजेश अग्रवाल और सोमेश अग्रवाल के तौर पर हुई है। हरदा के सुप्रीटेंडेंट ऑफ पुलिस संजीव कंचन ने कहा कि हम इस ब्लास्ट की घटना मामले में एक व्यक्ति से और पूछताछ कर रहे हैं।

harda

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने दो आरोपियों राजेश अग्रवाल और सोमेश अग्रवाल को सारंगपुर से गिरफ्तार किया है। इन लोगों को आईपीसी की धारा 304 के तहत बुक किया गया है।

इसके साथ ही इन लोगों के खिलाफ धारा 308, 34 के तहत भी केस दर्ज किया गया है। दूसरे आरोपी रफीक खान से भी पूछताछ की जा रही है। घटना स्थल पर पुलिस की टीम मौजूद है और मलबा को हटाने का काम करवा रही है।

बता दें कि यह ब्लास्ट उस वक्त हुआ जब पटाखा फैक्ट्री के भीतर ही एक पटाखा फटा और इससे धुंघा भर गया। ब्लास्ट की वजह से आसपास की दुकानें भी जलकर खाक हो गईं। ब्लास्ट इतना भयानक था कि इसके धुएं से आसपास सबकुछ काला दिखाई दे रहा था।

ब्लास्ट की वजह से पास के दर्जनों घर भी आग की लपेटे में आ गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे भूकंप आया हो। कई गाड़ियों में भी इस हादसे की वजह से आग लग गई।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। भोपाल स्थिति हमीदिया अस्पताल में मुख्यमंत्री पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 12 घायलों को यहां लाया गया है, जिसमे से एक की जान चली गई है, अब यहां 11 घायल हैं, जिसमे से 2 का ऑपरेशन चल रहा है।

मैंने 9 घायलों से मुलाकात की है, राहत और बचाव कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह 7 फरवरी को मौके पर जाएंगे। हमने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। हम ऐसी कार्रवाई करेंगे कि लोग याद रखेंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी हादसे पर दुख जाहिर करते हुए मृतकों और घायलों के परिजनों के साथ सहानुभूति जताई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+