Prime Minister Narendra Modi: चुनाव से पहले MP में खास है मोदी का यह दौरा, मिलेंगी ये सौगातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते एक हफ्ते में दूसरी दफा मप्र आ रहे हैं। शनिवार को शहडोल में उनका विशेष कार्यक्रम रखा गया है। इसमें वे दो राष्ट्रीय अभियान लांच करेंगे। इसमें 'सिकल सेल' रोग से पीड़ित व्यक्तियों की स्क्रीनिंग और इलाज की व्यवस्था के लिए 'सिकिल सेल उन्मूलन मिशन' लांच किया जाएगा। इसके अलावा 1 करोड़ आयुष्मान पीवीसी कार्डों का वितरण भी वे प्रतिकात्मक रुप से प्रारंभ करेंगे। इस दौरान पूरे प्रदेश की ग्राम पंचायतों में आयुष्मान ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है।

पीएम मोदी MP को शहडोल में देंगे ये बड़ी सौगातें

सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का होगा शुभारंभ
प्रधानमंत्री मोदी शहडोल में राष्ट्रीय स्तर पर सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन 2047 का भी शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में केन्द्र सरकार के स्वास्थ्य, जनजातीय कार्य, आयुष मंत्रालय और देश के 17 राज्यों के प्रतिनिधि ऑनलाइन शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के 20 जनजातीय बाहुल जिलों के 89 विकास खण्ड के करीब 3 हजार हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर्स के 2 लाख से अधिक हितग्राहियों को सिकल सेल जेनेटिक काउन्सलिंग कार्ड का वर्चुअली वितरण किया जाएगा। इन कार्डों में सिकल सेल एनीमिया के परीक्षण के बाद उसकी रिपोर्ट होगी।

प्रधानमंत्री मोदी सिकल सेल ऑपरेशन गाइड-लाइन का अनावरण, नेशनल सिकल सेल पोर्टल एवं डेश बोर्ड का भी शुभारंभ करेंगे। सिकल सेल मेनुअल का भी अनावरण होगा। कार्यक्रम का प्रदेश के 25 हजार 500 से अधिक स्थानों पर सीधा प्रसारण होगा। इनमें प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ सिविल अस्पताल, जिला अस्पताल, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर, चिकित्सा महाविद्यालय, शहरी स्थानीय निकाय और नगर निगम मुख्यालय शामिल हैं। कार्यक्रम में प्रदेश में सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन संबंधी फिल्म का प्रदर्शन होगा। प्रधानमंत्री, ग्रामीणों एवं जन-प्रतिनिधियों से सीधा संवाद करेंगे और सामूहिक भोज में भी शामिल होंगे।

PVC आयुष्मान कार्ड का वितरण
प्रधानमंत्री मोदी शहडोल में पीवीसी आयुष्मान कार्ड वितरण योजना का शुभारंभ करेंगे। देश में पहली बार प्रदेश में 3 करोड़ 57 लाख आयुष्मान हितग्राहियों को डिजिटल आयुष्मान कार्ड का वितरण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा योजना के शुभारंभ के बाद ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय स्तर पर जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पीवीसी आयुष्मान कार्ड वितरित किए जाएंगे। इसके लिए पंचायत स्तर पर आयुष्मान ग्राम सभा होगी, जिसमें आयुष्मान हितग्राहियों के नाम पढ़े जाएंगे। नगरीय निकायों में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है।

लखपति दीदियों, ग्रामसभाओं, फुटबाल खिलाड़ियों और जनजातीय मुखियाओं से संवाद
प्रधानमंत्री मोदी शहडोल के ग्राम पकरिया में शाम को लखपति दीदियों से संवाद करेंगे। महिला स्व-सहायता समूह में जिन दीदियों की वार्षिक आय एक वर्ष में एक लाख रुपए से अधिक होती है, उन्हें लखपति दीदी कहा जाता है। दीदियों ने मेहनत और परिश्रम से अपनी आर्थिक स्थिति सुधारी है। मध्यप्रदेश में पेसा एक्ट लागू हुआ है। कई ग्राम सभाओं ने तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य किया है, ऐसी ग्राम सभाओं से भी प्रधानमंत्री मोदी का संवाद होगा। प्रधानमंत्री शहडोल के आस-पास गांव-गांव में सक्रिय फुटबाल क्लबों के सदस्यों से भी बातचीत करेंगे। साथ ही जनजातीय समाज के मुखियाओं से भी चर्चा करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+