MP News: PM नरेंद्र मोदी का बागेश्वर धाम में बड़ा बयान, बोले- हिंदू आस्था और कैंसर के खिलाफ नई पहल

PM narendra Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बागेश्वर धाम में अपने संबोधन के दौरान कहा कि देश में कुछ लोग हैं, जो धर्म का मखौल उड़ाते हैं और हमारी परंपराओं और पर्वों को गालियां देते हैं।

उन्होंने कहा कि ये लोग हिंदू आस्था से नफरत करते हैं और सदियों से किसी न किसी भेष में हमारे संस्कृति, मान्यताओं और मंदिरों पर हमला करते रहे हैं। मोदी ने यह भी कहा कि इन लोगों को विदेशी ताकतों का भी समर्थन प्राप्त है।

PM narendra Modi statement in Bageshwar Dham New initiative against Hindu faith and cancer

प्रधानमंत्री मोदी का यह बयान बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में था, जिसमें उन्होंने बालाजी कैंसर इंस्टीट्यूट और रिसर्च सेंटर का डिजिटल शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री से सनातन धर्म पर लिखी किताब और स्मृति चिह्न भी प्राप्त किया। मोदी ने बागेश्वर धाम में बालाजी के दर्शन भी किए और वहां के धार्मिक महत्व को भी सराहा।

धर्म, संस्कृति और स्वास्थ्य की चिंता

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे मंदिर न केवल पूजा के केंद्र रहे हैं, बल्कि सामाजिक चेतना के केंद्र भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे ऋषियों ने हमें आयुर्वेद और योग जैसे विज्ञान दिए हैं, जिनका प्रभाव आज पूरी दुनिया में महसूस किया जा रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हमारे धर्म में परहित सरिस धर्म नहीं भाई का सिद्धांत है, जो सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देता है। मोदी ने बागेश्वर धाम मेडिकल साइंस सेंटर के निर्माण के महत्व पर भी चर्चा की और इसकी शुरुआत के लिए धीरेंद्र शास्त्री का आभार व्यक्त किया।

कैंसर के खिलाफ नई पहल

प्रधानमंत्री ने बागेश्वर धाम में कैंसर से लड़ने के लिए बड़े अस्पताल के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कैंसर अब देश भर में एक बड़ी परेशानी बन गया है, खासकर गांवों में, जहां इसके लक्षण देर से पहचान में आते हैं और लोग इलाज के लिए तंत्र-मंत्र के पास जाते हैं। मोदी ने कैंसर के इलाज के लिए सरकारी प्रयासों की ओर इशारा किया और कहा कि कैंसर की दवाइयां सस्ती की जाएंगी।

उन्होंने यह भी बताया कि अगले 3 वर्षों में देश के हर जिले में कैंसर डे केयर सेंटर खोले जाएंगे, ताकि लोग आसानी से कैंसर का इलाज करवा सकें। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस साल के बजट में कैंसर के इलाज के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं, और सरकार इस मुद्दे पर पूरी तरह से काम कर रही है।

गरीबों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि 2014 के पहले, गरीबों को बीमारी से नहीं, बल्कि इलाज के खर्च से डर लगता था। अब, सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का प्रयास किया है। उन्होंने यह भी कहा कि संतों से भी अनुरोध किया है कि वे आयुष्मान कार्ड बनवा लें, ताकि यदि कभी बीमारी आ जाए तो उन्हें बेहतर इलाज मिल सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+