बालाघाट में PM नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथ , कहा-'वो भाजपा से नहीं, एक-दूसरे से लड़ रहे'

MP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार 09 अप्रैल को मध्य प्रदेश के बालाघाट पहुंचे। यहां विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। पीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लोग भाजपा से नहीं, बल्कि एक-दूसरे से लड़ रहे हैं। इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश की जनता से प्रत्याशियों के पक्ष में वोटिंग करने की अपील भी की।

बालाघाट में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, इतनी बड़ी तादाद में माताओं-बहनों का प्यार साफ दिखा रहा है कि 4 जून को मध्य प्रदेश में क्या परिणाम आने वाले हैं। विधानसभा चुनाव में ही आपने कांग्रेस को पूरी तरह साफ कर दिया है, अब लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लोग भाजपा से नहीं एक-दूसरे से लड़ रहे हैं।

PM Narendra Modi

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कभी कांग्रेस सरकार अपनी शिकायतें लेकर दूसरे देशों के पास जाती रहती थी लेकिन, अब वक्त बदल चुका है। दुनिया के बड़े-बड़े देश, आपस में युद्ध कर रहे देश भारत से अपने मुद्दे पर बात करने के लिए आते हैं। यह देखकर हर हिंदुस्तानी का हौसला बुलंद हो जाता है।

इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने मंच से कहा कि आजादी के बाद दशकों तक कांग्रेस बहुत ही पुरानी सोच पर चली। उनके मन में आजादी के आंदोलन का अहंकार भरा पड़ा था। सामान्य मानवीय ने आजादी के आंदोलन में जो त्याग, तपस्या, बलिदान किया उसे उन्होंने सत्ता में आते ही नकार दिया और एक छोटा सा परिवार का कुनबा हावी हो गया और उसी की सोच देश को पिछड़ेपन की तरफ धकेलती गई।

पीएम मोदी ने बालाघाट में कहा कि कांग्रेस ने हमारे आदिवासी भाई-बहनों को जल, जंगल, जमीन के अधिकारों से वंचित रखा था। आज 1 करोड़ से ज्यादा जनजातीय समाज के लोग पेसा कानून का लाभ ले रहे हैं... मध्य प्रदेश में मोहन यादव की सरकार दिन-रात आदिवासियों के कल्याण के लिए काम कर रही है। दूसरी ओर कांग्रेस अभी भी अपनी पुरानी मानसिकता में जकड़ी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+