युवाओं-महिलाओं और आदिवासियों की बन रही विशेष पहचान, झाबुआ में बोले PM मोदी
MP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झाबुआ में जनजातीय सम्मेलन में पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम मोही ने कहा कि मध्यप्रदेश और केंद्र की सरकार ने मिलकर प्रदेश में 45 लाख परिवारों को घर दिया है, 65 लाख से अधिक परिवारों को नल के कनेक्शन मिले हैं। हजारों गांवों को पानी पहुंचाया है।
इतना ही नहीं, पीएम ने कहा कि तलवाड़ा बांध परियोजना से झाबुआ, धार, रतलाम के हजारों गांवों के लोगों को पानी पहुंचाया जाएगा। कहा कि डबल इंजन की सरकार से मध्यप्रदेश के युवाओं- महिलाओं- जनजातीय लोगों की अपनी एक अलग पहचान बन रही है। यहां के पिथोरा पेंटिंग्स, बाघ प्रिंट साड़ी के लिए बड़ा बाजार तैयार होने लगा है।

बहनों ने स्व-सहायता समूह बनाकर शहद, पापड़, आचार और श्रीअन्न का अपना ब्रांड भी शुरु किया है। सब जगह यहां के उत्पादों को पसंद किया जा रहा है। सरकार ने तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य को तैयार किया है। गांवों कें स्व-सहायता समूह में काम करने वाली तीन करोड़ दीदी, लखपति दीदी बनेंगी, यह मोदी की गारंटी है।
केन्द्र सरकार नमो ड्रोन नीति अभियान के तहत देश के 15 हजार स्व-सहायता समूहों को आधुनिक ड्रोन भी देने जा रही है। इत दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का आगमन मध्य प्रदेश के लिए सौभाग्य का अवसर है। पीएम मोदी ने प्रदेश को क्रांति सूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय की सौगात दे रहे हैं, इसके साथ ही अनेक विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी उनके कार्यक्रमों से हो रहा है ।
तो वहीं, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि पीएम मोदी ने आजादी के लंबे कालखंड के बाद जनजातीय सम्मान, गौरव और स्वाभिमान को स्थापित किया है। जिन जनजातीय रणबांकुरों और शहीदों ने आजादी की लड़ाई में अपनी माटी के लिए आहुति दी, पीएम ने उनका सम्मान न केवल एक राज्य में अपितु संपूर्ण देश में सुनिश्चित किया।
उन्होंने देश के विभिन्न भागों में संग्रहालयों के निर्माण और इतिहास लेखन से जनजातीय लोगों को स्वयं को जानने तथा उन्हें विकास की मुख्य धारा में जोड़ने का काम किया है। पीएम मोदी के सबका साथ सबका विकास और सब का विश्वास के मंत्र ने जनजातीय समुदाय की प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया है।












Click it and Unblock the Notifications