बैतूल में इंडी गठबंधन को पीएम नरेंद्र मोदी लिया आड़े हाथ, कहा- ये PM की कुर्सी का भी ऑक्शन करने में लगे हैं
MP News: बैतूल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम की कुर्सी का ऑक्शन का आरोप लगाते हुए इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा, 'कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में आया है कि इंडी गठबंधन में चर्चा चल रही है कि इंडी अलायंस वाले वन ईयर वन पीएम फॉर्मूला बना रहे हैं।'
पीएम नरेंद्र मोदी ने मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'एक साल एक पीएम, दूसरे साल दूसरा पीएम, तीसरे साल तीसरा पीएम, चौथे साल चौथा पीएम, पांचवें साल पांचवां पीएम'। इस दौरान पीएम मोदी ने जनता से पूछा क्या होगा मुझे बताइए...देश बचेगा क्या? आपका सपना बचेगा क्या?

कहा कि ये पीएम की कुर्सी का भी ऑक्शन करने में लग गए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं बताया चाहता हूं कि ये डरवाना और देश को तबाह कर देने वाला खेल है। इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने बैतूल में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का खतरनाक हिडेन एजेंडा अब खुलकर सामने आ चुका है।
सेक्युलरिज्म के नाम पर वोट बैंक की राजनीति करने वाली कांग्रेस ने सामाजिक न्याय की मूलभूत भावना की भी हत्या कर दी है। अब ये खुलकर सामने आ गया है कि कांग्रेस पार्टी दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों से कितनी नफरत करती है। पीएम ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस का सबसे बड़ा विरोध बाबा साहेब अंबेडकर ने किया था।
बाबा साहेब दूर का देख सकते थे। कांग्रेस, देश को कैसे पतन की राह पर ले जा रही है, ये बाबा साहेब ने उस समय देख लिया था। कांग्रेस हमेशा बाबा साहब के संविधान को मिटाने और एससी/एसटी और ओबीसी से आरक्षण को छीनने की कोशिश करती रही है। कांग्रेस एससी/एसटी और ओबीसी से आरक्षण छीन कर अपने खास वोट बैंक को देना चाहती है।
जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी थी, तब उन्होंने सबसे पहले आंध्र प्रदेश में धर्म आधारित आरक्षण की शुरुआत की थी। लेकिन तब कांग्रेस अपने मंसूबों में पूरी तरह कामयाब नहीं हो पाई थी। लेकिन कांग्रेस अब भी वह खेल खेलना चाहती है। कहा कि कर्नाटक में ओबीसी को जो आरक्षण मिलता है, उस ओबीसी के कोटे से आरक्षण का हिस्सा छीनने के लिए कांग्रेस ने प्रदेश के सभी मुस्लिमों को ओबीसी बना दिया।
कांग्रेस की ये हरकत पूरे देश के ओबीसी समाज के लिए खतरे की घंटी है। उन्होंने कहा कि अपने घोषणापत्र में कांग्रेस लगातार धर्म आधारित आरक्षण की बात कर रही है। तेलंगाना के कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने अभी नाम लेकर कहा है कि वह मुस्लिमों को आरक्षण दिलवा कर रहेंगे। कांग्रेस अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।
पीएम मोदी ने मंच से बोलते हुए कहा कि ये आपका ही वोट है जिसने पिछले 10 वर्षों में देश को तेज विकास की गारंटी दी है। आपके एक वोट ने भारत को दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया। आपके एक वोट ने विदेशों में भारत का डंका बजा दिया। आपके एक वोट ने सीमा पर से हमें आंख दिखाने वाले दुश्मन के होश ठिकाने लगा दिए।
आपके एक वोट ने 500 साल के इंतजार के बाद रामलला को भव्य मंदिर में विराजमान कराया। कहा कि ये जो काम हुआ है ये अभी टेलर है अभी तो मुझे देश और मध्य प्रदेश को बहुत आगे लेकर जाना है।












Click it and Unblock the Notifications