PM MODI ने CM मोहन यादव को लगाया फोन, बोले- 'बहुत अच्छा, यही करना चाहिए'
अपने सरल, सौम्य व्यवहार के चलते सियासत में अलग पहचान रखने वाले प्रदेश के मुखिया सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने बेटे वैभव की शादी समारोह को बेहद सादगी से पूरा किया। वहीं अब सीएम मोहन यादव के परिवार में आयोजित हुआ सादगी पूर्ण विवाह समारोह सियासत में सुर्खियां बन गया है। इधर, सीहोर में सीएम मोहन यादव ने बेटे के विवाह समारोह का उदाहरण देते हुए जनप्रतिनिधियों को खास संदेश दिया। साथ ही उन्होंने बताया की, पीएम मोदी ने फोन कर इस पहल को अच्छा बताया है।
सीहोर में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव ने जनप्रतिनिधियों को सादगी का पाठ पढ़ाया, जहां सीएम मोहन यादव ने बताया कि, उन्होंने अपने बेटे की शादी बेहद सादगी से की, जिसमें महज 200 मेहमानों को बुलाया गया था, वहीं पीएम मोदी ने फोन कर बधाई देते हुए कहा कि, बहुत अच्छा किया, आपने यही करना चाहिए।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने सीहोर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, दो दिन पहले मेरे बेटे का विवाह हुआ, मंत्री बन जाएं, मुख्यमंत्री बन जाएं, लेकिन अपने कामों से समाज में अच्छा संदेश जाना चाहिए, हम बड़े बने तो सरकारी व्यवस्थाओं के आधार पर सरकार ने बड़ा बनाया, लेकिन अपना दिमाग खराब मत करना, इसलिए 200 लोगों के साथ मैंने भी विवाह कार्यक्रम अपने बेटे का पूरा कराया।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि, हम बड़े बन जाए तो बाकी समाज में प्रेरणा मिलना चाहिए. अनावश्यक खर्चा करके एक बीघा जमीन बेचना पड़े, दो बीघा जमीन बेचना बड़े, कर्ज करना पड़े, क्या जरूरत है इसकी कोई जरूरत नहीं है। विवाह संस्कार अपने आनंद का है। मान सम्मान का है, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ना नहीं चाहिए। प्रधानमंत्री का फोन आया, उन्होंने कहा, बहुत अच्छा किया आपने यही करना चाहिए।
ये भी पढ़े- Loksabha Election: शिवराज सिंह चौहान को चुनाव लड़ा सकती है BJP, क्या छिंदवाड़ा से होंगे प्रत्याशी, जानिए












Click it and Unblock the Notifications