Loksabha Election: शिवराज सिंह चौहान को चुनाव लड़ा सकती है BJP, क्या छिंदवाड़ा से होंगे प्रत्याशी, जानिए

Loksabha Election के लिए BJP ने तैयारियां शुरू कर दी है, जहां लगातार संगठन की ओर से अलग-अलग अभियान चलाए जा रहे हैं, तो वहीं प्रत्याशी चयन को लेकर मंथन का सिलसिला जारी है। इस बीच अब संगठन पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गया है।

सियासी सूत्रों की माने तो संगठन आगामी लोकसभा चुनाव में शिवराज सिंह चौहान को प्रदेश की किसी एक लोकसभा सीट से प्रत्याशी बन सकता है। संभवत: शिवराज सिंह चौहान को जिन लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी बनाएं जाने की चर्चाएं चल रही है, उनमें प्रमुख तौर से राजधानी भोपाल, विदिशा और छिंदवाड़ा लोकसभा सीट शामिल है।

Chhindwara

सियासी सूत्रों की माने तो संगठन की अलग-अलग बैठकों में इस बात को लेकर विचार विमर्श हुआ है कि, अबकी बार प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों को जितना है, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण छिंदवाड़ा लोकसभा सीट है। जानकारी के मुताबिक, छिंदवाड़ा लोकसभा सीट के लिए BJP ने खास प्लान तैयार किया है। छिंदवाड़ा से BJP किसी बड़े नेता को चुनाव मैदान में उतर सकती है। संभवत: यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि, छिंदवाड़ा से BJP शिवराज सिंह चौहान को चुनाव मैदान में उतर सकती है, जहां छिंदवाड़ा से BJP अबकी बार कमलनाथ और नकुलनाथ को हराने की तैयारी कर रही है।

राजधानी भोपाल में पिछले दिनों हुई संगठन की एक बैठक में क्लस्टर प्रभारी और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी शिवराज सिंह चौहान को छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरने का सुझाव संगठन के समक्ष रखा था, लेकिन उस वक्त इस सुझाव पर कोई खास चर्चा नहीं हो सकी थी, लेकिन अब जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव का समय पास आ रहा है, वैसे-वैसे इस बात को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज है कि, छिंदवाड़ा से BJP अबकी बार शिवराज सिंह चौहान को चुनाव मैदान में उतर सकती है। बहरहाल, ये तो आने वाला वक्त बताएगा कि, आखिर BJP शिवराज सिंह चौहान को प्रदेश की किस लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाती है।

ये भी पढ़े- Loksabha Election: इंदौर से कौन होगा BJP प्रत्याशी?, रायशुमारी में आए चौंकाने वाले नाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+