पंडित धीरेंद्र शास्त्री की पीएम मोदी ने निकाली पर्ची, बाबा बागेश्वर के बरात में आने का किया वादा
PM Narendra Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने बागेश्वर धाम में बालाजी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर का डिजिटल शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने धार्मिक आस्था पर हमला करने वाले नेताओं की आलोचना की साथ ही साधु संतों से आयुष्मान कार्ड बनवाने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा नेताओं का एक वर्ग ऐसा है जो धर्म का मजाक उड़ाता है। बहुत बार विदेशी ताकते भी इनलोगों का साथ देकर देश और धर्म को कमजोर करने की कोशिश करती है।
बाबा बागेश्वर की PM ने निकाली पर्ची
इस अवसर पर पीएम द्वारा बाबा बागेश्वर के पर्ची निकालने की खुब चर्चा हो रही है। यूं तो पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सारे लोगों की पर्ची निकालते है लेकिन आज प्रधानमंत्री मोदी ने ही बाबा की पर्ची निकाल दी। इसे देखकर धीरेंद्र शास्त्री दंग रह गए। दरअसल पीएम मोदी जब पं धीरेंद्र शास्त्री की मां से मिले तो उन्होंने कहा था कि मैं पर्ची निकालने आया हूं। मुझे पता है आपके मन में क्या चल रहा है, आपके मन में है कि 'ब्याह होना चाहिए। पीएम की बात सुनकर बाबा मंद- मंद मुस्कुराने लगे।

भाषण के अंत में भी पीएम मोदी ने इस बात का जिक्र करते हुए कहा आज मैं हनुमान दादा के चरणों में आया तो मुझे लगा कि धीरेंद्र शास्त्री अकेले पर्ची निकालेंगे या मैं भी निकाल पाऊंगा। मैने देखा कि आज हनुमान दादा की मुझ पर कृपा होती है कि नहीं होती है। हनुमान दादा ने मुझे आर्शीवाद दिया और मैने आज पहली पर्ची निकाली। उनकी माता जी की मैने पर्ची निकाली। उन्होंने कहा शास्त्री जी ने दो बात कही है कि मैं इस अस्पताल के उद्घाटन में आऊं और उनके बरात में आऊं तो मैं सार्वजनिक रुप से वादा करता हूं दोनो काम मैं कर दूंगा।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने PM कोे बरात में आने का दिया न्योता
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भी मंच से बताया कि प्रधानमंत्री जी ने मेरी पर्ची खोली है। यह पर्ची मेरी शादी को लेकर निकली है। उन्होंने कहा कि जब पीएम मेरी मां से मिले तो बोले माताजी हम आपकी पर्ची खोल रहे है आपके मन में अब चल रहा है 'ब्याह होना चाहिए। इस पर बिना समय गवाए उन्होंने कहा कि उस वक्त तो हम नहीं कह पाए लेकिन अब हम आपको बरात में आने का न्योता देते है। जिसे पीएम मोदी ने भी अपने संबोधन में स्वीकार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications