मध्य प्रदेश: 'PM मोदी ने नारी सशक्तिकरण के नए युग की शुरुआत की', बोले सीएम मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सशक्त और समृद्ध बनाते हुए आत्मनिर्भरता के माध्यम से नारी सशक्तिकरण के नए युग की शुरुआत की है।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि जबकि कांग्रेस में उनके आकाओं से लेकर प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारी महिलाओं का अपमान करते रहे हैं। मातृ शक्ति इसका कड़ा जवाब देने को तैयार है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि आज उज्जैन लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित महिला मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। मातृशक्ति को प्रणाम करता हूं, जो मां भारती की सेवा के लिए समर्पित पुत्र नरेंद्र मोदी जी के संकल्पों की सिद्धि के लिए शक्ति स्वरूपा बनकर साथ दे रही हैं।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद सहित कई गणमान्य साथी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: 'सभी 29 लोकसभा सीटों पर कमल खिलना निश्चित है', बोले सीएम मोहन यादव












Click it and Unblock the Notifications