मध्य प्रदेश: 'सभी 29 लोकसभा सीटों पर कमल खिलना निश्चित है', बोले सीएम मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उज्जैन ने भी भरी हुंकार, फिर एक बार मोदी सरकार। भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा है।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि मोदीमय मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर कमल खिलना निश्चित है। आज उज्जैन लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत जिला रतलाम के आलोट में बीजेपी के प्रत्याशी अनिल फिरोजिया के समर्थन में आयोजित रोड शो में सहभागिता कर नागरिकों को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि रोड शो के दौरान नागरिकों ने जो अपार प्रेम और स्नेह की वर्षा की, उसके लिए हृदय से आभार प्रकट करते हैं। हम सभी 29 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहे हैं। मोदी सुनामी में विपक्ष उड़ गया है।
यह भी पढ़ें- MP News: CM मोहन यादव ने अबू धाबी में एशिया जु-जित्सु चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर हर्षिता को दी बधाई












Click it and Unblock the Notifications