PM मोदी देंगे सौगात, MP में एक करोड़ लोगों को मुफ्त मिलेगा इलाज, आज मिलेंगे कार्ड
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 27 जून को मध्य प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं। यहां पर मुख्य कार्यक्रम में वे प्रदेश को दो सौगातें देंने वाले हैं। इसमें पहला सिकल सेल से मुक्ति अभियान की शुरूआत करेंगे तो प्रदेश के लोगों को 1 करोड़ आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) वितरण का शुभारंभ भी करेंगे।

मध्य प्रदेश में एक करोड़ नए हितग्राहियों को अब साल में 5 लाख तक का इलाज फ्री मिल सकेगा। इसमें सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज की सुविधा होगी। अभी तक केवल केंद्र सरकार के पोर्टल पर दर्ज लोगों के कार्ड ही बन पाते थे, लेकिन अब मप्र सरकारी की गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं में पात्र लोगों को भी इसमें जोड़ा गया है, ताकि इन्हें भी लाभ मिल सके। पीएम मोदी 27 जून 2023 को भोपाल में ऐसे एक करोड़ हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड वितरण का शुभारंभ करेंगे। हितग्राहियों को आयुष्मान भारत निर्माण योजना अंतर्गत हितग्राहियों को पीवीसी कार्ड वितरित किए जाना है।
सागर जिले में ही सवा लाख से अधिक कार्ड बांटे जाएंगे
जिला प्रशासन से मिली जानकारी अनुसार पीएम मोदी के कार्यक्रम का लाईव प्रसारण किया जाएगा। सागर संभागीय मुख्यालय पर महाकवि पद्माकर सभागार में कार्यक्रम रखा गया है। कलेक्टर दीपक आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले भर में आयुष्मान ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगी। वहीं जिले में कुल 1 लाख 25 हजार 645 आयुष्मान कार्ड वितरित किया जाना है।












Click it and Unblock the Notifications