पीएम किसान सम्मान निधि योजना: आधार लिंक कराए बिना नहीं मिलेगी राशि
सागर, 12 जुलाई। केंद्र सरकार द्वारा किसानों को दी जाने वाली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आने किसानों को बैंक खातों में सीधे राशि ट्रांसफर की जाती है, लेकिन अब योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिनका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होगा।

कलेक्टर दीपक आर्य ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत हितग्राहियों को आधार बेस भुगतान किया जाएगा। योजना के हितग्राही अपने बैंक खाता से आधारकार्ड लिंक 31 जुलाई तक कराएं। अगली किश्त आधार से लिंक बैंक खाता वाले हितग्राहियों को ही दी जाएगी। जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि दिए गए आधार से लिंक बैंक खाता में डीबीटी के माध्यम से योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है।
कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि योजनान्तर्गत 31 जुलाई तक हितग्राहियों के आधार पंजीयन का कार्य पूर्ण करवाकर, बैंक खाते में आधार का अभि-प्रमाणन कराने की विस्तृत योजना तैयार कर अनिवार्य रूप से विषयांकित कार्य पूर्ण करायें। इस काम के लिए अधीनस्थ राष्ट्रीयकृत निजी एवं संस्थागत बैंकों के प्रत्येक बैंक में पंजीकृत खाताधारकों विशेषकर किसान वर्ग को प्राथमिकता से पूर्ण कराएं, ताकि तय दिनांक के बाद पात्र हितग्राही आधार एवं बैंक खाता लिंक न होने कारण योजना का लाभ प्राप्त करने से वंचित न रहें।












Click it and Unblock the Notifications