वन रक्षक दुल्हन की शादी में दूल्हे को तोहफे में मिले पौधे, सब कर रहे इसकी तारीफ

Vidisha News, विदिशा। अक्सर देखने में आता है कि शा​दी में कई तरह के तोहफे दिए जाते हैं। कोई फूल-गुलदस्ते भेंट करता है तो कोई सजावटी सामान, लेकिन इस शादी में पौधे दिए गए। इसकी वजह बेहद खास है।

plants as wedding gift give to groom in vidisha Mp

जानकारी के अनुसार विदिशा जिले के शमशाबाद की एक मध्यम परिवार की बेटी नीतू साहू 3 साल पहले ही वन विभाग वन रक्षक की नौकरी लगी थी। 12 मार्च को नीतू की शिक्षक पवन के साथ शादी हुई। शादी में दूल्हा व बारातियों को बतौर तोहफा एक-एक पौधा भेंट किया गया।

ये भी पढ़ें : दमोह : 3 दिन पहले कांग्रेस शामिल हुए देवेन्द्र चौरसिया की BSP विधायक के पति व परिजनों ने कर दी हत्या

दुल्हन नीतू ने बताया कि वह अपनी शादी को बेहद यादगार बनाना चाहती थी। शादी के मौके पर लीक से हटकर काम करना था। ऐसे में खुद वन रक्षक होने के नाते मैंने अपनी शादी में तोहफे के रूप में पौधे बांटने का फैसला लिया। शुरुआत में तो परिजनों को मेरा यह फैसला अजीब लगा, मगर फिर वे भी सहमत हो गए। दूल्हे पवन ने बताया कि उनकी पत्नी नीतू ने बेहद सराहनीय कदम उठाया है। इससे लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरुकता आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+