मास्टर जी ने टॉयलेट को बना दिया क्लासरूम, शौचालय में बैठकर पढ़ रहे बच्चों की फोटो वायरल हुई तो मचा हड़कंप

Khargone News: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की एक चौकाने वाली फोटो वायरल हो रही है। जहां एक शासकीय स्कूल के टीचर ने स्कूल बिल्डिंग के बजाय टॉयलेट में नौनिहालों की क्लास लगा दी है।

जब टॉयलेट में बैठे बच्चों की तस्वीर वायरल हुई तो शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। जिसके बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी जांच करने पहुंचे‌‌। इस मामले में डीएम ने एक्शन लेते हुए शिक्षकों को निलंबित कर दिया है‌।

Khargone children studying in toilet

पूरा मामला झिरन्या विकासखंड की ग्राम पंचायत बेड़छा के प्राथमिक शासकीय विद्यालय सेमलियामाल का है। आपको बता दें कि स्कूल के अध्यापकों ने सफाई देते हुए बताया कि स्कूल की हालत जर्जर हो चुकी थी।

इसलिए बारिश की वजह से स्कूल की छत टपकने लगी थी। और तो और उसके गिरने का भी डर था। इस कारण स्कूल प्रभारी अरविंद व्यास ने टॉयलेट में बच्चों की क्लास लगा दी। फोटो वायरल होने के बाद से शिक्षा विभाग और प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

इसके बाद भीकनगांव एसडीएम बीएस कनेश और जिला शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र कानूड़े जांच के लिए स्कूल पहुंचे थे। वहां पहुंचकर उन्होंने पाया कि चारो तरफ फैल रही जानकारी सही है। इसके बाद डीएम ने तत्काल प्रभाव से एक्शन लेते हुए स्कूल के शिक्षकों के ऊपर एक्शन लिया। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने शिक्षक कमलेश रेकल और स्कूल प्रभारी शिक्षक अरविंद व्यास को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

हालांकि इस मामले में अतिथि शिक्षक ने सफाई भी दी। उन्होंने बताया कि बीते दिनों बारिश के कारण कक्षा का एक हिस्सा गिर गया था। तब उस घटना के बारे में जन शिक्षक को सूचित भी किया गया था। वापस उसी जगह बैठाकर बच्चों को पढ़ाना खतरनाक था, इसलिए हमने वहां नहीं बैठाया था।

हालांकि इस घटना के बाद से प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की है। साथ ही आगे से ऐसी घटना सामने ना आने की हिदायत भी दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+