Phalodi Satta Bazaar का बड़ा अपडेट, शिवराज की हो गई बल्ले-बल्ले,जानें कांग्रेस की हार का क्या हो सकता कारण?
Phalodi Satta Bazaar: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के रिजल्ट का सभी को बेसब्री से इंतजार है। तीन दिसंबर को परिणाम सामने आने के बाद साफ हो जाएगा कि एमपी में किसकी सरकार बनने जा रही है।
कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं। इस बीच फलौदी सट्टा बाजार ताजा अनुमान से कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। सट्टा बाजार के अनुसार एमपी में भाजपा की पांचवी बार सरकार बना सकती है।

सटोरियों ने एमपी में भाजपा को 115-117 सीटें मिलने का दावा किया है। वहीं कांग्रेस को 114-116 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। सट्टा बाजार के ताजा अपडेट के अनुसार बीजेपी मध्य प्रदेश में पांचवी बार सरकार बनाएगी।
सटोरियों के अनुसार भाजपा को बहुमत मिलने का अनुमान है। हालांकि एमपी में चुनावों के दौरान मुख्यमंत्री ने अपना मुख्यमंत्री फेस क्लीयर नहीं किया, बल्कि कैलाश विजयवर्गीय, प्रदुम्न सिंह पटेल,नरेंद्र सिंह तोमर और फग्गन सिंह कुलस्ते जैसे कई दिग्गजों को चुनावी मैदान में उतारकर मुख्यमंत्री फेस को लेकर और ज्यादा सस्पेंस बना दिया।
लेकिन सटोरियों का दावा है कि अगर भाजपा सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री तो शिवराज सिंह चौहान ही बनेंगे। सट्टा बाजार के नया अपडेट के अनुसार शायद मुख्यमंत्री शिवराज के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ सकती है। वहीं कांग्रेस में टेंशन बढ़ सकती है।
फलौदी राजस्थान का एक जिला है जो देशभर में होने वाले चुनावों को लेकर सट्टा लगाता है। बरसात, चुनाव और क्रिकेट जैसे विषयों पर फलौदी में सट्टा लगाया जाता है। कहा जाता है कि यहां का आंकलन बिल्कुल सही होता है। इस कारण फलोदी का सट्टा बाजार देश और दुनिया में हमेशा से ही सुर्खियों में रहता है।
(Oneindia Hindi इस तरह के किसी सट्टा बाजार और सटोरियों पर ना तो भरोसा करता है और न ही इसकी पुष्टि करता है)












Click it and Unblock the Notifications