हैदराबाद के बाद भोपाल में भी 5 रु. देकर होंगे मोदी दर्शन

भोपाल। लोकसभा चुनाव 2014 के लिए भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनने के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता दिन दूनी रात चौगुनी की रफ्तार से बढ़ती जा रही है। देश के साथ-साथ विदेशों में भी मोदी को लेकर विचार बदलने शुरु हो गए है। ब्रिटिश के प्रधानमंत्री जेविड कैमरन तो मोदी से दोस्ती करना चाहते है। मोदी की रैलियों में बढ़ती भीड़ ने भाजपा का उत्साह बढ़ा दिया है।

हाल ही में हरियाणा की रेवाड़ी में लोगों की भारी हुजूम देखकर पार्टी काफी उत्साहित है। ऐसे में 25 सितंबर को मध्य प्रदेश के भोपाल होने वाली मोदी की विशाल रैली में पार्टी ने एक बार फिर से एंट्री टिकट रखने का मन बना लिया है। भोपाल में 25 सितंबर को भाजपा की विशाल रैली है। रैली को भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी और पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी एक साथ एक मंच पर मौजूद होंगे और रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि इस रैली में भारी तादात में कार्यकर्ता और लाखों की संख्या में आम लोग शामिल होंगे इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस रैली को महाकुंभ नाम दिया है।

Pay Rs 5 entry fee to attend Narendra Modi meet in Bhopal.

रैली में शामिल होने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को 5 रूपए का एंट्री पास लेना होगा। मध्य प्रदेश भाजपा चुनाव अभियान समिति के प्रमुख अनिल दवे ने बताया कि हमने प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए 5 रूपए का एंट्री पास रखा है। हलांकि इस बार हैदराबाद रैली से अलग मोदी को सुनने के लिए आने वाले आम नागरिकों से पैसे नहीं लिए जाएंगे।

अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस रैली में करीब 7 लाख भाजपा कार्यकर्ता शामिल हो सकते हैं। रैली में एंट्री टिकट के लिए 20 बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने 53 हजार पोलिंग बूथ से एंट्री पास कलेक्ट किए हैं। इससे अब तक 53 लाख रूपए एकत्रित हो चुके हैं। प्रदेश भाजपा ने कहा कि इसे हैदाराबाद में हुए कार्यक्रम से जोड़कर न देखें, जहां मोदी की रैली में शामिल हुए आम नागरिकों से पांच रूपए लिए गए थे। मध्य प्रदेश प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष रामेश्वर नीखरा ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार की कीमत सिर्फ पांच रुपए आंकी है। गौरतलब है कि हैदराबाद रैली से जमा हुई राशि उत्तराखण्ड के बाढ़ पीडितों के लिए एकत्रित की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+