Panna Tiger Reserve: बाघ को करंट लगाकर शिकार करने वाला मुख्य शिकारी गिरफ्तार

बाघ को करंट लगाकर शिकार करने वाला मुख्य शिकारी व वन्य प्राणियों के अंगों का तस्कर बिहारी आदिवासी को वन अमले ने गिरफ्तार कर लिया है।

Panna

पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन से मिली जानकारी अनुसार बीते 3 जनवरी को पीटीआर की बसुधा बीट में एक युवा नर बाघ व हाईना की करंट लगने से मौत हुई थी। आरोपियों ने 11 केबी लाइन से करंट फैलाकर बाघ का शिकार किया था। इसमें कुछ आरोपियों को तो वन विभाग ने गिरफ्तार कर लिया था, अब मुख्य शिकारी बिहारी आदिवासी भी वन अमले के हत्थे चढ़ गया है।

panna

पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन से मिली जानकारी अनुसार किशनगढ़ रेंज अंतर्गत वसुधा बीट के जंगल में बीते 3 जनवरी को करंट लगने से एक युवा बाघ व एक हायना की मौत हो गई थी। वन विभाग ने इस मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी बिहारी आदिवासी को पकड़ने में सफलता पाई है। टीम इस मामले में जुड़े बाकी सहयोगी आरोपियों को पहले ही अरेस्ट कर चुकी थी, लेकिन मुख्य आरोपी फरार चल रहा था, जो अब टीम के हत्थे चढ़ गया है। बाघ के शिकार के मामले में कुल छह आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा चुका है।

Recommended Video

      पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघिन का रास्ता रोककर खड़े हो गए पर्यटक वाहन।

      छापेमारी में सागौन और वन्य जीवों के अवशेष मिले थे
      वन विभाग की टीम के अनुसार पुलिस बाघ के शिकार की जानकारी के बाद से डॉग स्क्वायड की मदद से लगातार छापेमारी व धरपकड़ में जुटी थी। मुख्य आरोपी बिहारी आदिवासी के घर से अवैध सागौन की लकड़ी और वन्य जीवों के बड़ी संख्या में अवशेष मिले थे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+