Panna Tiger Reserve: बाघिन के शावकों की मस्ती कर रही आकर्षित, अठखेलियां देख पर्यटक रोमांचित
पन्ना टाइगर रिजर्व के जंगल इन दिनों करीब 25 शावकों से आबाद हैं। इनमें बाघिन पी-151 के चार शावकों को देखने के लिए खूब पर्यटक पहुंच रहे हैं। बीते रोज बाघिन और उसके शावक उमस से परेशान होकर सेहा झरना के पानी में मस्ती करते नजर आ रहे थे। कई घंटों तक झरना व उसके आसपास इनकी अठखेलियां पर्यटकों को सम्मोहित किए रहीं। पर्यटकों की गाड़ियां इनके पास ही ठिठक कर रह गई थीं।

टाइगर स्टेट मप्र का पन्ना टाइगर रिजर्व और यहां के बाघ देश-विदेश के टाइगर व जंगल सफारी करने वालों के लिए पसंदीदा जगह बन गई है। बीते छह महीने से पीटीआर की अकोला बीट में बाघिन पी-151 और उसके 4 शावक पर्यटकों को खुब लुभा रहे हैं। मां के साथ-साथ घूमते, पर्यटक वाहनों के आसपास से गुजरते, घंटो पर्यटकों के बीच ही इनकी मस्ती और अठखेलियां पर्यटकों को मोहित कर रही हैं।
सेहा झरने में घंटे भर चली मस्ती
बारिश और धूप के बीच उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए बाघिन और उसके शावक बीते दिनों सेहा झरने में खूब मस्ती करते नजर आ रहे थे। इसके पहले ये शावक मां की छत्रछाया में जंगल में अलग-अलग इलाकों में खूब उछलकूद करते दिख रहे हैं। ऐसे ही कुछ पलों को पर्यटकों ने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर डाले थे। इन्हें हम आपके लिए दिखा रहे हैं।
Recommended Video
एक साल में 25 शावकों का जन्म
पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन सूत्रों के अनुसार यहां पर बीते एक साल में करीब 25 शावकों का जन्म हुआ है। नई -पुरानी बाघिनों के ये शावक करीब 8 से 4 महीने उम्र तक के हैं। पी-151 के चार शावकों के अलावा बाकी के शावक जंगल में कम ही नजर आते हैं। वहीं पीटीआर में वर्तमान में टाइगर परिवार में बाघों की संख्या करीब 82 बताई जाती है।












Click it and Unblock the Notifications