Panna: महिला टीआई—हवलदार को रिश्वत लेते पकड़ा, थाने में लोकायुक्त टीम पर हमला कर टीआई फरार
पन्ना जिले के देवेंद्र नगर थाना प्रभारी पर लोकायुक्त की कार्रवाई के दौरान थाना पुलिस और लोकायुक्त पुलिस में विवाद और नौबत मारपीट तक पहुंचने का मामला सामने आया हैं। मामले का एक वीडियो भी सामने आया है।

सागर लोकायुक्त पुलिस द्वारा रविवार देर रात पन्ना के देवेंद्र नगर थाना प्रभारी को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ने का मामला सामने आया है। उन्हें सरकारी आवास से थाने ले जाने को लेकर लोकायुक्त पुलिस और थाना पुलिस में विवाद, झगड़ा और मारपीट की बात भी सामने आ रही है। इस मामले में बहसबाजी का एक वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि मामले के बाद रिश्वत लेने की आरोपी थाना प्रभारी ज्योति सिंह सिकरवार व प्रधान आरक्षक अमर सिंह मौके का फायदा उठाकर गायब हो गए।
Recommended Video

जानकारी अनुसार पन्ना जिले के देवेंद्र नगर के ग्राम दमन टोला में बीते रोज किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद गोली चलने की घटना सामने आई थी। मामले में गोली लगने से 3 लोग घायल हुए थे, जिस पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। इसमें विजय यादव नाम के व्यक्ति को भी आरोपी बनाया गया था। सूत्रों के अनुसार मामले में थाना प्रभारी देवेंद्र नगर ज्योति सिह सिकरवार और हवलदार अमर सिंह द्वारा 1 लाख रुपए की राशि रिश्वत के रूप में विजय यादव से मांगने का मामला बताया जा रहा है। मामला 50 हजार रुपए में तय किया गया। इस मामले में विजय यादव द्वारा लोकायुक्त पुलिस सागर में शिकायत किए जाने के बाद रविवार को लोकायुक्त सागर की टीम ने पहुंचकर जैसे ही पन्ना थाना के देवेंद्र नगर थाना प्रभारी ज्योति सिह सिकरवार और हवलदार अमर सिंह को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए उनके निवास से गिरफ्तार किया।
Sagar News :पुलिस ने जिसे मोस्ट वांटेड चैनसिंह समझकर पकड़ा, वह रहली का रामबाबू निकला

लोकायुक्त पुलिस द्वारा थाना चलने को लेकर हुआ विवाद
जानकारी अनुसार कार्रवाई करने के लिए जब लोकायुक्त पुलिस ने निरीक्षक ज्योति सिंह सिकरवार से पुलिस थाना चलने के लिए कहा तो उसके द्वारा मना करते हुए अभद्र व्यवहार करना शुरु कर दिया। इस पर लोकायुक्त निरीक्षक मंजू सिह द्वारा उसे एक चांटा मार दिया और पुलिस थाना ले आए जिस पर वहां भी विवाद होने आने लगा। इस दौरान रिश्वत लेने वाला प्रधान आरक्षक अमर सिंह तो मौके से फरार हो गया, लेकिन इसी बीच देवेन्द्र नगर पुलिस ने देखा कि निरीक्षक को चांटा मार दिया तो देवेंद्र नगर पुलिस स्टाफ व लोकायुक्त पुलिस में विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा कि दोनों ही टीमों के बीच मारपीट तक हो गई। जानकारी अनुसार देवेंद्र नगर पुलिस द्वारा लोकायुक्त डीएसपी राकेश खड़के, निरीक्षक मंजू सिह, आरक्षक आशुतोष व्यास सहित अन्य के साथ मारपीट कर दी गई और घटना के बाद थाना प्रभारी ज्योति सिंह सिकरवार भी वहां से फरार हो गई। इस गंभीर मामले में फिलहाल किसी वरिष्ठ अधिकारी की तरफ से कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications