Sagar News :पुलिस ने जिसे मोस्ट वांटेड चैनसिंह समझकर पकड़ा, वह रहली का रामबाबू निकला

सागर जिले में जैसीनगर के मोस्ट वांटेड फरार अपराधी चैनसिंह से मिलती—जुलती शक्ल व दाढ़ी—मूछों के कारण केसली पुलिस ने गफलत में आकर एक युवक को घेर लिया। भरे मेले में पुलिस का एक्शन देख कुछ समय के हड़कंप मच गया।

Criminal Chainsing

Madhya Pradesh सागर जिले के जैसीनगर का मोस्ट वांटेड व 30 हजार का इनामी अपराधी चैनसिंह पुलिस के लिए टेंशन का कारण बना है। रविवार को केसली के वनदेवी मेले में चैनसिंह जैसी शक्ल-सूरत वाले युवक को घेर लिया। हजारों की भीड़ के बीच जब पुलिस ने एक्शन लिया तो मेले में हड़कंप मच गया। पकड़ा गया युवक भी सहम गया, बाद में पता चला कि वह तो रहली तहसील का रामबाबू ठाकुर है, जो कुछ-कुछ चैनसिंह जैसा दिख रहा था।

Rambabu


केसली ब्लॉक में तुमरी गांव में नए साल पर वनदेवी का मेला लगता है। मंदिर में दर्शनों के लिए हजारों लोग की भीड़ उमड़ती है। इसी मेले में दोपहर में बड़ी-बड़ी दाढ़ी-मूछों रखे एक युवक को पुलिस ने घेराबंदी कर घेर लिया। पुलिस को अपने चारों तरफ देख युवक तो सहमा ही, आसपास मौजूद सैकड़ों लोगों में दहशत फैल गई कि पुलिस ने यह किस डकैत या कुख्यात अपराधी को पकड़ लिया है। कुछ समय के लिए आसपास हड़कंप मच गया। पुलिस ने युवक को ले जाकर सख्ती से पूछताछ शुरू कर दी।


पुलिस चैनसिंह सिद्ध करने पर तुली युवक बोला रामबाबू हूं

पुलिस युवक को घेरकर ले गई और उससे सख्ती से पूछताछ करने लगी। पुलिस उसे मोस्ट वांटेड अपराधी चैनसिंह समझ रही थी। युवक बोला कि वह चैनसिंह नहीं है, बल्कि रहली थाना इलाके का रहने वाला रामबाबू हैं। पुलिस ने उसका आधार कार्ड चेक कराया, चैनसिंह की फोटो देखकर उसका बारीकि से चेहरे का मिलान किया तो पुलिस को समझ आया कि मिलत-जुलते हुलिया के कारण उन्होंने गलत आदमी को पकड़ लिया है, इसलिए उसे छोड़ दिया गया। बता दें कि कुछ दिनों पहले चैनसिंह के केसली ब्लॉक के आसपास के इलाके के नारायणपुर में छिपे होने की जानकारी मिली थी, इसमें एसपी भी इलाके में गए थे तो एसएएफ की टुकड़ी को भी सर्चिंग के लिए भेजा था, लेकिन खाली हाथ लौटना पड़ा था।

Chainsing

30 हजार का इनाम घोषित हो चुका है
चैनसिंह जैसीनगर ब्लॉक का रहने वाला है और आदतन अपराधी है। अप्रेल के महीने में उसने जंगल के रास्ते से जा रहे एक जीला-साली को रोककर जीजा को बुरी तरह पीटा था और साली के साथ दुष्कर्म किया था। इसके ​बाद पुलिस में 376 का प्रकरण दर्ज कराया गया था। वह बीते 8 महीने से फरार है। पुलिस पूरे जिले में इसकी तलाश कर रही है। चैनसिंह पर पहले 20 तो अब आईजी ने 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

अनाज की चोरी कर रहा, नया गैंग बनाने की आशंका

सूत्र बताते हैं कि चैनसिंह जैसीनगर से सटे हुए इलाके व सियरमऊ, सुल्तानगंज से लेकर रायसेन जिले तक के जंगलों से भलीभांति परिचित है। यहां की गुफाओं व पहाड़ों की बचपन से जानकारी रखता है। सूत्रों के अनुसार उसके पड़ोसी इलाकों के शराब ठेकेदारों से भी संबंध हो सकते हैं, जो उसकी मदद कर सकते हैं। हालांकि सागर की पुलिस ने जिले के बाहर की पुलिस से मदद नहीं ली है। चैनसिंह द्वारा बीते दिनों अनाज की चोरी करने जैसे मामले की अफवाहें भी उड़ती रही है। सियरमऊ में एक मंदिर में अनाज की चोरी का सीसीटीवी फुटेज में उसके देखे जाने की बातें भी सामने आई हैं। उसके पास हथियार होने व नई गैंग से जुड़ने की आशंका से भी इंकार न​हीं किया जा सकता।

चैनसिंह जैसा हुलिया था, इसलिए घेर लिया था
मेलें में पुलिस द्वारा चाकचौबंद व्यवस्था की गई थी जैसे ही रामपुर निवासी व्यक्ति पर नजर पड़ी तो चैनसिंह जैसीनगर जैसा हुलिया लगा तब उसे घेरकर उस से पूछताछ की गई एवं आधार कार्ड की शिनाख्त की गई तो वह चैनसिंह नहीं निकला। संदेही का नाम रामबाबू ठाकुर, निवासी रामपुर रहली का रहने वाला पाया गया।
- सुनील शर्मा चौकी प्रभारी टड़ा, केसली, सागर

Recommended Video

      सागर: सामूहिक बलात्कार में फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल

      मेले में मिलती-जुलती सूरत वाले से पूछताछ की थी
      यह सही है, वनदेवी मेले में एक युवक का हुलिया चैनसिंह जैसा दिख रहा था, स्थानीय पुलिसकर्मी जो​ ड्यूटी कर रहे थे, उन्हें कुछ संदेह हुआ तो उन्होंने युवक को रोककर पूछताछ की थी। बाद में चेहरे का मिलान और आधार कार्ड आदि देखने पर संदेह दूर हो गया। वह रहली का रहने वाला था। उसे छोड़ दिया था। पुलिस अपराधियों को लेकर चौकस है।
      - कृपाल ​सिंह मार्को, थाना प्रभारी, केसली सागर

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+