MP: पन्ना में दिल दहलाने वाला मामला, प्रतिष्ठित व्यापारी ने पत्नी के बाद खुद को गोली मारी
पारिवारिक विवाद के बीच पन्ना किशोरगंज इलाके में एक प्रतिष्ठित व्यापारी द्वारा पत्नी सहित गोली मारकर जान देने का मामला सामने आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Panna News : मप्र के पन्ना शहर के किशोरगंज इलाके में रहने वाले व सेठ परिवार के संजय सेठ ने पत्नी सहित खुद को गोली मारकर जान दे दी है। मामले में बताया जा रहा है कि परिवार में विवाद के कारण तैश में आकर व्यापारी ने यह कदम उठा लिया, हालांकि स्पष्ट रुप से कोई कारण सामने नहीं आया है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शहर के बीचों-बीच रहने वाले प्रतिष्ठित सेठ परिवार के छोटे बेटे संजय सेठ ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पहले पत्नी को गोली मार दी उसके बाद खुद को गोली मार ली। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना परिजन व अन्य पड़ोसियों ने पुलिस को दी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल कर घर की तलाशी भी ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयान लिए जाएंगे, उसके बाद ही मामले में कुछ स्पष्टतौर पर कारण निकलकर सामने आ सकता है। फिलहाल परिजन की हालत ऐसी नहीं है कि वे बयान दे सकें। शवों का पीएम कराया गया है।
मृतक दो भाई, अलग-अलग रहते हैं
जानकारी अनुसार मृतक संजय सेठ दो भाई हैं। उनके पिता स्व. रतन सेठ थे, जो पन्ना में बड़े कपड़ा कारोबारी थे। संजय और उसके बड़े भाई भी कपड़ा शो-रुम संचालित करते हैं। दोनों की दुकान और घर अलग-अलग हैं। संजय की पंचम सिंह चौराहे पर दुकान हैं। संजय के परिवार में पत्नी और बेटा-बेटी है। बताया जा रहा है कि बच्चे घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थे।












Click it and Unblock the Notifications