मुर्गे ने पड़ोसन की बच्ची को बार-बार काटा तो पुलिस के पास पहुंची मां, मालिक व मुर्गा थाने में तलब , VIDEO


Shivpuri News, शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी में एक मुर्गे के आतंक का मामला सामने आया है। प्रकरण थाने तक पहुंचा गया और मुर्गे व उसके मालिक को पुलिस थाने में तलब होना पड़ा है। अब अल्टीमेटम मिला है कि अगर मुर्गे ने किसी को तंग किया तो मालिक को उसे बेचना पड़ेगा। पूरे मोहल्ले में गदर मचाने वाले इस मुर्गे की ​खबर ​इन दिनों मध्यप्रदेश मीडिया की सुर्खियां बनी हुई है।

Panic Due To cock case reached in Police station Shivpuri

मामले के अनुसार शिवपुरी​ निवासी पूनम कुश्वाह की एक साल बेटी रविवार दोपहर को खेल रही थी। तभी उसके पास पड़ोसी पप्पू का मुर्गा भी उसके पास आ गया। सेहतमंद इस मुर्गे ने पूनम की बेटी को काट लिया। पूर्व में भी एक दो बार ऐसी घटना हो चुकी थी।

मूर्गे के मालिक पप्पू ने पुलिस के सामने हाथ जोड़ लिए

मूर्गे के मालिक पप्पू ने पुलिस के सामने हाथ जोड़ लिए

मुर्गे को पिंजरे में बंद करके रखने की हिदायत देने के बावजूद कोई असर नहीं होने के कारण इस बार पूनम अपने बेटी को गोद में पुलिस थाने पहुंच गई और पूरे घटनाक्रम से पुलिस को अवगत करवाया। इस पर पुलिस ने पप्पु को मुर्गा लेकर थाने में तलब किया। मुर्गा लेकर पुलिस थाने पहुंचे पप्पू ने पुलिस के सामने हाथ जोड़ लिए। उसका कहना था कि वह अक्सर मुर्गे को पिंजरे में बंद रखता है।

पता नहीं मूर्गे को कौन निकाल देता बाहर

पता नहीं मूर्गे को कौन निकाल देता बाहर

मूर्गे के मालिक पप्पू का कहना था कि पता नहीं उसे कौन बाहर निकाल देता है। कहना था कि वह तो अपने मुर्गे को पिंजरे में बंद करके रखते है, पर पता नही कैसे पिंजरे से बाहर आ जाता है। फिजिकल थाना शिवपुरी की आरक्षक सरोज पुलिस का कहना है कि मुर्गे के मालिक और पीड़ित बच्ची की मां के बीच समझौता करवा दिया है।

तंग आकर पहुंची हूं शिकायत करने

तंग आकर पहुंची हूं शिकायत करने

पूनम कुशवाहा का कहना है कि उसकी बेटी को मुर्गे ने हाथ व चेहरे पर दो बार काट लिया। इस बार में कहे जाने पर भी मुर्गे को काबू नहीं रखा गया और रविवार को उसने बच्ची को फिर काट लिया। इसलिए अब पुलिस थाने में शिकायत करने आ गई। पुलिस के सामने मुर्गे मालिक ने उसे काबू में रखने की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+