क्या MP में जरूरी है दुकानों के बाहर मालिक का नाम?, मोहन सरकार की तरफ से आया ये बयान

उत्तर प्रदेश में दुकानों और ठेलों पर मालिक का नाम लिखने के आदेश जारी हुए हैं, जहां अब उत्तर प्रदेश में जारी हुए आदेशों का असर एमपी में देखने मिल रहा है, यहां धार्मिक नगरी उज्जैन में दुकान और खेलों के बाहर मालिकों का नाम लिखने की मांग उठी थी। वहीं इसके बाद कुछ स्थानों पर इसका असर भी देखने मिला था।

वहीं अब प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि, शासन की तरफ से इस तरह के कोई आदेश जारी नहीं किए गए हैं, जिसमें की दुकान या खेलों के बाहर मालिकों का नाम लिखना आवश्यक हो।

Ujjain

मालिक का नाम लिखने संबंधी निर्देश नहीं

नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने स्पष्ट किया है कि, नगरीय क्षेत्र अंतर्गत कावड़ यात्रियों के मार्ग में आने वाली दुकानों के बोर्ड पर दुकान मालिक के नाम लिखने संबंधित कोई भी निर्देश नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा या शासन स्तर पर जारी नहीं किए गए हैं।

विभाग ने कहा कि, कुछ निकायों से इस तरह की खबरें आ रही थी कि वहां कावड़ यात्रियों के मार्ग में दुकानों पर दुकान मालिक के नाम अनिवार्य रूप से लिखवायें जा रहे हैं, विभाग ने समस्त नगरीय निकायों को निर्देश दिए कि, भ्रम से दूर रहें। "मध्यप्रदेश आउटडोर विज्ञापन मीडिया नियम,2017" के तहत दुकानों पर बोर्ड लगाए जा सकते हैं। इन बोर्डों पर दुकान मालिक का नाम प्रदर्शित करने की कोई अनिवार्यता नहीं है।

उत्तर प्रदेश में दुकानों और ठेलों पर मालिक का नाम लिखने के आदेश जारी हुए हैं, जहां अब उत्तर प्रदेश में जारी हुए आदेशों का असर एमपी में देखने मिल रहा है, यहां धार्मिक नगर उज्जैन में भगवान महाकाल मंदिर के पुजारियों ने होटलों के बाहर होटल मालिकों के नाम लिखने की मांग की है।

धार्मिक नगरी उज्जैन में इससे पहले भी इसी तरह का मामला उठाया जा चुका है, जहां इसके बाद आदेश जारी किए गए थे, लेकिन इन आदेशों का कोई खास असर देखने नहीं मिला था. वहीं अब एक बार फिर महाकाल मंदिर के पुजारियों ने होटलों के बाहर मालिकों का नाम लिखवाने की मांग की है।

ये भी पढ़े- Ujjain News: महाकाल मंदिर के पुजारियों की मांग, होटल पर लिखा हो मालिक का नाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+