Ujjain News: महाकाल मंदिर के पुजारियों की मांग, होटल पर लिखा हो मालिक का नाम
उत्तर प्रदेश में दुकानों और ठेलों पर मालिक का नाम लिखने के आदेश जारी हुए हैं, जहां अब उत्तर प्रदेश में जारी हुए आदेशों का असर एमपी में देखने मिल रहा है, यहां धार्मिक नगर उज्जैन में भगवान महाकाल मंदिर के पुजारियों ने होटलों के बाहर होटल मालिकों के नाम लिखने की मांग की है।
धार्मिक नगरी उज्जैन में इससे पहले भी इसी तरह का मामला उठाया जा चुका है, जहां इसके बाद आदेश जारी किए गए थे, लेकिन इन आदेशों का कोई खास असर देखने नहीं मिला था. वहीं अब एक बार फिर महाकाल मंदिर के पुजारियों ने होटलों के बाहर मालिकों का नाम लिखवाने की मांग की है।

महाकाल मंदिर के पुजारी ने बताया कि, मकान बनाते हैं, तो उस पर देवी-देवता और मकान मालिक का नाम लिखते हैं। ऐसा ही मुसलमान समाज के मकानों पर भी देखने में आया है, तो होटलों पर नाम लिखने में किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। इसलिए लिखना चाहिए की इससे स्पष्टता आए की इस होटल का मालिक कौन है?, मालिक का पता चल जाए की ये मालिक है। किसी को छिपाना नहीं चाहिए। पहले भी इस विषय को उठाया था। देश के कई हिस्सों में ये लागू हुआ है, हरिद्वार और यूपी में लागू हुआ है। अवंतिका सबसे बड़ा तीर्थ है। ये यहां भी लागू होना चाहिए। हिंदू हो, मुस्लिम हो या फिर क्रिश्चियन, जिनके भी होटल है, उनके मालिकों के नाम स्पष्ट रूप से लिखें।
उत्तर प्रदेश में दुकानों के बाहर नाम लिखने के आदेश पर सियासत का सिलसिला जारी है, जहां अब उत्तर प्रदेश से शुरू हुई सियासत मध्य प्रदेश तक पहुंच चुकी है, जहां मध्य प्रदेश के इंदौर में विधायक रमेश मेंदोला ने CM डॉ. मोहन यादव से पत्र लिखकर मध्य प्रदेश में भी इसी तरह का आदेश जारी करने की बात कही है। MLA रमेश मेंदोला की ओर से CM डॉ. मोहन यादव को लिखे गए पत्र में लिखा गया है की, नाम पूछना ग्राहक का अधिकार है, और दुकानदार को अपना नाम बताने में गर्व होना चाहिए, शर्म नहीं।
ये भी पढ़े- Ujjain News: प्रजा का हाल जानने निकलेंगे महाकाल, सवारी की तैयारी पूरी












Click it and Unblock the Notifications