टीकमगढ: कौवों के बीच फंसा उल्लू! रेस्क्यू करने वन विभाग को आना पड़ा
सागर, 12 जुलाई। पक्षियों की दुनिया भी अजब-गजब है। उल्लू और कौवों के बीच हमले या लड़ाई की कहानियां भी नहीं सुनी हैं, लेकिन बीते रोज एक उल्लू कौवों के झुंड के बीच फंस गया तो कौवों ने उसे भगाने के लिए हमला कर दिया। चूंकी उल्लू दिन में निष्क्रिय रहते हैं, इस कारण वह भाग भी नहीं पा रहा था और कौवे चोंच से उस पर समूह में हमला कर रहे थे, लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन जब बात नहीं बनी तो कौवों के हमले से बचाने वन विभाग के कर्मचारियों को बुलाना पड़ा।

टीकमगढ के नूतन विहार कॉलोनी में मंदिर के पास लगे पेड़ पर एक उल्लू को कुछ कौवे परेशान कर रहे थे। काफी देर तक कौवे उस उल्लू को नोंच से परेशान करते रहे, आसपास मौजूद लोगों ने उल्लू को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए तो वन विभाग की टीम को सूचना देकर बुला लिया गया। वन विभाग के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद उल्लू को कौवों से बचाया। कर्मचारियों ने एक बांस की मदद के उल्लू को बमुश्किल बचा और दूसरी जगह शिफ्ट किया।
जानकारों के अनुसार जिस पेड़ पर उल्लू बैठा था, उस पर कौवों का स्थाई बसेरा है, उल्लू को बाहरी समझकर उन्होंने उस पर समूह में हमला कर दिया था। अमूमन उल्लू रात में सक्रिय रहते हैं और दिन की रोशनी में उन्हें देखने में परेशानी होती है, जिस कारण वह एकदम से उड़कर जान नहीं बचा पाया था।












Click it and Unblock the Notifications