OPINION: बुजुर्ग नागरिकों का दिल जीत रही मध्य प्रदेश सरकार
MP News: मध्य प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक स्थलों की मुफ्त यात्रा कराने का प्रावधान है। इस योजना के प्रति प्रदेश के बुजुर्गों में जो उत्साह देखा जा रहा है, वह अप्रत्याशित है। इस योजना को इतना बड़ा जन-समर्थन मिलेगा, पहले इसकी संभावना नजर नहीं आई थी, लेकिन राज्य सरकार की यह योजना हिट हो चुकी है।
एमपी में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत वरिष्ठ नागरिक को वाराणसी, अयोध्या जैसी धार्मिक नगरियों की यात्रा कराने का इंतजाम राज्य सरकार करती है। अगर हम सिर्फ विदिशा जिले का ही उदाहरण ले लें तो अंदाजा लग जाता है कि इस योजना की लोकप्रियता क्यों इतनी आसमान छू रही है।

कोई नहीं होगा निराश, सरकार जरूर देगी साथ
विदिशा जिले में तीर्थ दर्शन योजना के लिए लाभार्थियों की संख्या का जो लक्ष्य रखा गया था, उससे तीन गुना ज्यादा श्रद्धालुओं की ओर से इसके लिए आवेदन आए हैं। लेकिन, लक्ष्य अपनी जगह है और कल्याणकारी सरकार का फर्ज अपनी जगह।

राम मंदिर के निर्माण के बाद तीर्थ यात्रियों की अयोध्या जाने की बढ़ी ललक
इसलिए जिस भी तीर्थयात्री का नाम पहली लिस्ट में नहीं आ सका है, उन्हें वेटिंग लिस्ट में रखा गया है, ताकि वह निराश न हों और उन्हें अगली ट्रिप में तीर्थयात्रा पर जाने का निश्चित तौर पर मौका मिल जाए।
दरअसल, काशी और अयोध्या जैसी धर्मनगरी हमेशा से तीर्थयात्रियों के लिए श्रद्धा का केंद्र रहा है। खासकर अयोध्या में पवित्र राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के निर्माण के बाद वहां जाकर एक बार रामलला का दर्शन करने की चाहत लोगों में इस कदर बढ़ी है, जिसे शब्दों में बयां करना आसान नहीं है।

मध्य प्रदेश सरकार के प्रति बढ़ा बुजुर्गों का भरोसा
हर वरिष्ठ नागरिक अपने जीवन में कम से कम एक बार रामलला के दर्शन करने के लिए लालायित रहता है और इसे पूरा कराने की कोशिश मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार कर रही है।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ अबतक प्रदेश के लाखों बुजुर्गों को मिल चुका है। कोई भी नागरिक जिसकी उम्र 60 वर्ष से अधिक हो चुकी है और वह टैक्सपेयर नहीं है तो उसे तीर्थयात्रा कराने की गारंटी मध्य प्रदेश सरकार देती है।
जब कोई सरकार बुजुर्गों के सपनों को उनकी संतान बनकर पूरा करती है तो ऐसे नागरिकों को अपनी आस्था के पालन करने का अवसर तो मिलता ही है, उस सरकारी व्यवस्था के प्रति भी भरोसा बढ़ जाता है।













Click it and Unblock the Notifications