‘वीर बाल दिवस' के मौके पर भोपाल के गुरुद्वारा में सीएम मोहन यादव ने टेका मत्था
Madhya Pradesh News: 'वीर बाल दिवस'के अवसर पर सीएम मोहन यादव ने भोपाल के हमीदिया रोड स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका। सीएम ने भारत की शौर्य परंपरा के पर्याय गुरु गोविंद सिंह जी एवं उनके चारों साहिबजादों के बलिदान को नमन किया। इसके साथ ही सिएम ने बड़ी घोषणा की। सीएम मोहन ने कहा कि, जल्द ही मध्य प्रदेश में गुरु गोविंद सिंह जी के 4 साबिहजादों की वीरता को स्कूली पाठ्यक्रम में पढ़ाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने चार साहिबजादों के जीवन पर केंद्रित डॉक्युमेंट्री भी देखी।
बता दे कि गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादों के शहादत दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के हमीदिया रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। सीएम ने चार साहिबजादों की वीरता और शौर्य को याद करते हुए कहा कि मातृभूमि एवं सनातन धर्म की रक्षा के लिए चारों साहिबजादों का सर्वोच्च बलिदान हम सभी को सदैव प्रेरणा प्रदान करता रहेगा। उन्होंने कहा कि सही मायने में आज का दिन ही सच्चा बाल दिवस है।

बालकों की शहादत का किस्सा हमने पाठ्यक्रम में जोड़ा
आज 'वीर बाल दिवस' बाल दिवस के अवसर पर सीएम मोहन भारत भवन भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में भी गए थे। यहां उन्होंने गोविंद सिंह जी महराज के साहिबजादों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दशमेश गुरु गोविंद सिंह जी सहित उनके पूरे परिवार ने धर्म और संसकृति की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया। उन सबकी वीरता,शौर्य और साहस की कहानियां सदैव हम भारतवासियों को धर्म की रक्षा एवं मानवता की सेवा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने की प्रेरणा प्रदान करती रहेंगी।
उन्होंने कहा कि आज भी इस ऐतिहासिक घटना को स्मरण करो तो मन में सिहरन पैदा हो जाती है। इस घटना को भूलना कभी संभव नहीं होगा। सीएम मोहन ने कहा कि छोटे बच्चों को दीवार में चुनवाने की घटना इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ होगा। इस मौके पर शास्त्रों के साथ आए बच्चों की सीएम ने तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पाठ्यक्रम में बालकों की शहादत का किस्सा भी जोड़ा है। 26 दिसंबर को उन्हें याद करने का दिन है।












Click it and Unblock the Notifications