MP News: चुनाव के रिजल्ट को लेकर निर्वाचन अधिकारी का बड़ा बयान, 5 से 10 घंटे के बीच में नतीजे आने की उम्मीद
MP Election 2023 News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2030 की मतगणना को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि 5 से 10 घंटे के बीच में नतीजे आने की उम्मीद हैं। 77.82 फीसदी कुल मतदान हुआ है। इसलिए काउंटिंग में थोड़ा समय लग सकता है।
अनुपम राजन ने बताया कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में सबसे कम मतदान जोबट विधानसभा का रहा है। जबकि सिवनी विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत रहा। इसके अलावा अलीराजपुर में भी सबसे कम मतदान रहा। मतगणना के सभी इंतजाम पुख्ता तरीके से कर लिए गए है। मतगणना 8 बजे शुरू होगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने जानकारी देते हुए बताया कि पोस्टल बैलेट से शुरुआत की जाएगी आधे घंटे के बाद वोटिंग मशीन की गिनती शुरू होगी। पोस्टल बैलेट जैसे ही समाप्त होगा कि उसके परिणामों की घोषणा की जाएगी, उन्हें रोका नहीं जाएगा।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
- CEO अनुपम राजन का बयान
- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने दी जानकारी
- पांच से 10 घंटे के बीच में नतीजे आने की उम्मीद है
- एमपी विधानसभा 2023 में कुल मतदान 77.82
- 2018 में हुआ था इतना मतदान 75.36
- 2.19 इस बार इतने प्रतिशत ज्यादा मतदान।
- अधिक मतदान - सैलाना विधानसभा में रहा।
- जोबटविधानसभा में सबसे कम मतदान रहा।
- सिवनी में सबसे ज़्यादा मतदान रहा।
- अलीराजपुर में सबसे कम मतदान रहा।
- मतगणना के सभी इंतज़ाम पुख़्ता तरीके से तैयार कर लिए गए हैं।
- सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक पहुंच गए हैं।
- स्ट्रॉंग रूम सुरक्षित है, सभी स्ट्रोंग रूम में सेंट्रल फोर्सेस तैनात हैं
- बिजली को लेकर कहीं कोई परेशानी न हो इसलिए विद्युत विभाग को बता दिया गया हैष
- कल भारत निर्वाचन आयोग ने बैठक ली है।
- सभी विधानसभाओं के लिए अलग अलग हॉल बनाए गए हैं।
- सामान्यतः 14 टेबल एक विधानसभा के लिए लगाए जाते हैं।
- लेकिन हमारी कुछ विधानसभा ऐसी हैं जहां मतदान केंद्रों की संख्या बहुत ज़्यादा है।
- इसको देखते हुए कई विधानसभा क्षेत्र में 14 से ज़्यादा टेबल हमने आयोग से अनुमति लेकर के लगाए हैं।
- कई में 21 भी लगाए है।
- मतगणना 8 बजे शुरू होगी।
- पोस्टल बैलेट से शुरुआत की जाएगी आधे घंटे के बाद वोटिंग मशीन की गिनती शुरू होगी।
- पोस्टल बैलेट जैसे ही समाप्त होगा कि उसके परिणामों की घोषणा की जाएगी उन्हें रोका नहीं जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications