Betul: कांग्रेस ने टिकट नहीं दी तो GGP से या निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी निशा बांगरे, आज कमलनाथ से होगी मुलाकात
Betul News: इस्तीफा मंजूर होने के बाद आज पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे (Nisha Bangre) कमलनाथ से मिलने छिंदवाड़ा पहुंच रही है। यदि कांग्रेस पार्टी उन्हें मनोज मावले के स्थान पर आमला से उम्मीदवार बनाने को तैयार हो जाते हैं तो वह कांग्रेस से चुनाव लड़ सकती हैं। वरना वे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से या निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी।
बता दे निशा बांगरे का इस्तीफा मंजूर नहीं होने के कारण कांग्रेस पार्टी ने पहले तो अमला सीट को होल्ड पर रखा, लेकिन बाद में मनोज मावले को उम्मीदवार घोषित कर दिया। इसके बाद सामान्य प्रशासन द्वारा निशा बांगरे का इस्तीफा मंजूर कर लिया। इसके बाद से यह कयास लगाया जा रहे थे कि कांग्रेस पार्टी अमला सीट पर प्रत्याशी बदल सकती है। लेकिन आज दोपहर 12:00 बजे संशोधन की गई सूची में निशा बांगरे का नाम नहीं आया है। इसके बाद उन्होंने कमलनाथ से छिंदवाड़ा में मुलाकात करने के लिए समय मांगा है।

निशा बंगारे ने कहा कि उन्होंने आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से मिलने के लिए समय मांगा है। शाम 7 बजे उनसे मुलाकात में वह अमला को लेकर कांग्रेस से स्टैंड क्लियर करने को कहेंगी। उन्होंने कहा कि मुझे कांग्रेस द्वारा आश्वासन दिया गया था की अंतिम दो दिनों तक आपकी स्थिति का इंतजार किया जाएगा अब आज कांग्रेस की परीक्षा की घड़ी है। कांग्रेस बताएं कि मेरे संघर्ष में भाजपा को दलित और महिला विरोधी बताने वाली कांग्रेस खुद दलितों और महिलाओं की कितनी पक्षधर है।
गौरतलब है कि निशा बांगरे बहुत पहले ही बैतूल जिले के आमला विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ने तैयारी कर रही थी। इसके लिए उन्होंने सरकारी नौकरी से भी इस्तीफा दे दिया था लेकिन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया। जिसके बाद उनके चुनाव लड़ने को लेकर संशय की स्थिति पैदा हो गई थी। क्योंकि अब उनका इस्तीफा मंजूर हो चुका है। इसलिए आज उनकी उम्मीदवारी पर मोहर लगा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications