MP के इस शहर में नवरात्रि के 9 दिन नहीं चलेगी कार, क्या है पूरा मामला, जानिए
मध्यप्रदेश के देवास में शासकीय चामुंडा देवी संस्थान भवन टेकरी में शारदीय नवरात्रि 2024 की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई।
बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखें, जिसमें अबकी बार देवास में नवरात्रि के 9 दिन तक No Car Day मनाने पर बात हुई, यानी नवरात्रि के 9 दिन देवास के लोगों से जनप्रतिनिधियों ने कार का उपयोग आवश्यकता होने पर ही करने का आग्रह किया है।

देवास के कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने नवरात्रि पर्व पर माताजी टेकरी पर सम्पूर्ण व्यवस्था के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी देवास बिहारी सिंह को नोडल अधिकारी तथा सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक शर्मा को सहायक नोडल अधिकारी बनाया है। नवरात्रि पर्व पर माताजी टेकरी पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथ अन्य आवश्यक कार्यवाहियों के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारियों/अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने निर्देश दिये है कि, कार्यपालिक दण्डाधिकारियों/अधिकारी प्रतिदिन निर्धारित समय के 30 मिनिट पूर्व उपस्थित रहेंगें। कर्तव्य स्थल पर अपना परिचय पत्र धारण करेंगे। कार्यपालिक दण्डाधिकारी/अधिकारी अपने निर्धारित एवं सौपे गए क्षेत्र मे ही ड्यूटी करेंगे। सौपे गए क्षेत्र में लगातार एक्टिव रहकर दर्शनार्थियों को नियंत्रित करेंगे। अपने-अपने क्षेत्र में स्थापित बैरिकेट्स आदि की सुरक्षा करेंगे। कानून व्यवस्था एवं क्षेत्र की स्थिति से लगातार कंट्रोल रूम/डीएम/एडीएम को अवगत कराते रहेंगे। अपने-अपने कर्तव्य क्षेत्र में दर्शनार्थियों को एक ही स्थान खड़े रखने के स्थान पर उन्हे लगातार चलायमान रखेगें ताकि एक ही स्थान पर अत्याधिक दर्शनार्थी एकत्रित न हो सके।
यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पुजारी किसी भी मंदिर के सामने दर्शनार्थियों को रोककर न रखे। दर्शनार्थियों के प्रति शिष्ट एवं विनम्र व्यवहार अपनाया जाए। ड्यूटी के दौरान कोई भी कार्यपालिक दण्डाधिकारी अपने रिश्तेदार या मित्र आदि के दर्शन में संलग्न नही होगा। ड्यूटी के दौरान दर्शनार्थियों के मार्ग में दुकान या व्यवसाय करने वाले छोटे-छोटे दुकानदारों को नियंत्रित किया जाए ताकि वे रास्ते को अनावश्यक बाधित न करे। दर्शनार्थियों की सुविधा हेतु माइकिंग और सिंगल रो पद्धति का पालन किया जाए। ड्यूटी के दौरान संबंधित स्थान नियुक्त पुलिस अधिकारी के साथ पूरा-पूरा समन्वय रखा जाये। दमदमा क्षेत्र में किसी दर्शनार्थी को प्रवेश न दिया जाए।
ये भी पढ़े- Indore News: क्या गौमूत्र पीने वालों को ही मिलेगी गरबा पंडाल में एंट्री?, BJP जिलाध्यक्ष का बयान












Click it and Unblock the Notifications