MP News: बायपास से सीधे जुड़ेंगे ये शहर, 4 लेन सड़क बनाने के लिए सरकार तैयार

मध्यप्रदेश में इन दिनों लगातार विकास के काम किए जा रहे हैं, जहां लगातार बायपास के साथ-साथ सड़कों का निर्माण कार्य जारी है। वहीं अब एक बार फिर से राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ने के लिए कवायद की जा रही है, यहां महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण कार्य किया जाएगा।

यह खंड एक महत्वपूर्ण धमनी मार्ग के रूप में कार्य करता है, जो राष्ट्रीय राजमार्ग-47, राष्ट्रीय राजमार्ग-46 और राष्ट्रीय राजमार्ग-45 को आपस में जोड़ता है।

Bhopal

संदलपुर से भैंरूदा बायपास तक बनेगा राष्ट्रीय राजमार्ग

राष्ट्रीय राजमार्ग-146बी के संदलपुर से भैंरूदा बायपास तक के 43.200 किलोमीटर लंबे खंड को 1535.66 करोड़ रुपये की लागत से 4 लेन में परिवर्तित करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह खंड एक महत्वपूर्ण धमनी मार्ग के रूप में कार्य करता है, जो राष्ट्रीय राजमार्ग-47, राष्ट्रीय राजमार्ग-46 और राष्ट्रीय राजमार्ग-45 को आपस में जोड़ता है। यह क्षेत्र अत्यधिक भीड़-भाड़ वाला है, जिसे पेव्ड शोल्डर सहित 4 लेन किए जाने से यातायात की समग्र दक्षता में सुधार होगा। मालवाहन और आमजन के लिए यह मार्ग अब और भी सुचारू, सुरक्षित और समय बचाने वाला होगा।

इस जिले में बनेगा ओव्हर ब्रिज

मध्यप्रदेश के इंदौर में संभागायुक्त दीपक सिंह के समन्वय से शहर के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय हुआ। संभागायुक्त कार्यालय में आईडीए की योजना टीपीएस 08 स्थित मुख्य मार्ग एम.आर. 12 पर रेल्वे ओव्हर ब्रिज के संबंध में बैठक दीपक सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में रेल्वे ओव्हर ब्रिज निर्माण के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। बैठक में इंदौर विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि, इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा मास्टर प्लान में यातायात की सुगमता को दृष्टिगत रखते हुए बोर्ड संकल्प पारित कर एम.आर. 12 के एलाइनमेंट में संशोधन का जो प्रस्ताव शासन को प्रस्तुत किया गया है, उसके अनुरूप ही रेल्वे ओव्हर ब्रिज का निर्माण किया जायेगा। ब्रिज 06 लेन ही बनाया जायेगा, ताकि भविष्य में यातायात की समस्या उत्पन्न न हो। पीडब्ल्यूडी ब्रिज डिविजन द्वारा इस रेल्वे ओव्हर ब्रिज के तीन लेन जीएडी रेल्वे से स्वीकृति प्राप्त कर बनाया जायेगा।

बैठक में जानकारी दी गई कि, रेल्वे ओव्हर ब्रिज निर्माण कार्य के लिये निविदा आमंत्रित कर एजेंसी की नियुक्ति की जा चुकी है। मौके पर ठेकेदार मोबेलाईज भी हो चुका है। संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने निर्देश दिए कि तीन लेन के कार्य को एम.आर. 12 के संशोधित रोड अलाइनमेंट अनुसार टीएनसीपी से डिजाईन प्राप्त कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाये एवं जो भी निर्माण कार्य करें, उसकी जानकारी इंदौर विकास प्राधिकरण को समय-समय पर उपलब्ध कराया जाये।

बैठक में बताया गया कि, लोक निर्माण विभाग द्वारा तीन लेन के रेल्वे ओव्हर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है, इसके पश्चात और शेष 03 लेन बनाने की आवश्यक प्रकिया प्रारंभ कर स्वीकृति प्राप्त की जाने की कार्यवाही प्रारंभ की जावेगी। यदि शासन से बजट स्वीकृति पीडब्ल्यूडी को प्राप्त हो जाती है तो पीडब्ल्यूडी द्वारा, अन्यथा की स्थिति में इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा यह अतिरिक्त निर्माण कार्य अपनी एम.आर.12 की योजना अंतर्गत किया जायेगा।

ये भी पढ़े- Indore News: इंदौर को मिलेगी ओव्हर ब्रिज की सौगात, इस क्षेत्र का सफर होगा आसान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+