Indore News: इंदौर को मिलेगी ओव्हर ब्रिज की सौगात, इस क्षेत्र का सफर होगा आसान

मध्यप्रदेश के इंदौर में संभागायुक्त दीपक सिंह के समन्वय से शहर के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय हुआ। संभागायुक्त कार्यालय में आईडीए की योजना टीपीएस 08 स्थित मुख्य मार्ग एम.आर. 12 पर रेल्वे ओव्हर ब्रिज के संबंध में बैठक दीपक सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में रेल्वे ओव्हर ब्रिज निर्माण के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। बैठक में इंदौर विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Indore

ब्रिज 06 लेन ही बनाया जायेगा

बैठक में निर्णय लिया गया कि, इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा मास्टर प्लान में यातायात की सुगमता को दृष्टिगत रखते हुए बोर्ड संकल्प पारित कर एम.आर. 12 के एलाइनमेंट में संशोधन का जो प्रस्ताव शासन को प्रस्तुत किया गया है, उसके अनुरूप ही रेल्वे ओव्हर ब्रिज का निर्माण किया जायेगा। ब्रिज 06 लेन ही बनाया जायेगा, ताकि भविष्य में यातायात की समस्या उत्पन्न न हो। पीडब्ल्यूडी ब्रिज डिविजन द्वारा इस रेल्वे ओव्हर ब्रिज के तीन लेन जीएडी रेल्वे से स्वीकृति प्राप्त कर बनाया जायेगा।

बैठक में जानकारी दी गई

बैठक में जानकारी दी गई कि, रेल्वे ओव्हर ब्रिज निर्माण कार्य के लिये निविदा आमंत्रित कर एजेंसी की नियुक्ति की जा चुकी है। मौके पर ठेकेदार मोबेलाईज भी हो चुका है। संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने निर्देश दिए कि तीन लेन के कार्य को एम.आर. 12 के संशोधित रोड अलाइनमेंट अनुसार टीएनसीपी से डिजाईन प्राप्त कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाये एवं जो भी निर्माण कार्य करें, उसकी जानकारी इंदौर विकास प्राधिकरण को समय-समय पर उपलब्ध कराया जाये।

रेल्वे ओव्हर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा

बैठक में बताया गया कि, लोक निर्माण विभाग द्वारा तीन लेन के रेल्वे ओव्हर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है, इसके पश्चात और शेष 03 लेन बनाने की आवश्यक प्रकिया प्रारंभ कर स्वीकृति प्राप्त की जाने की कार्यवाही प्रारंभ की जावेगी। यदि शासन से बजट स्वीकृति पीडब्ल्यूडी को प्राप्त हो जाती है तो पीडब्ल्यूडी द्वारा, अन्यथा की स्थिति में इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा यह अतिरिक्त निर्माण कार्य अपनी एम.आर.12 की योजना अंतर्गत किया जायेगा।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के इंदौर में संभागायुक्त दीपक सिंह के समन्वय से शहर के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय हुआ। संभागायुक्त कार्यालय में आईडीए की योजना टीपीएस 08 स्थित मुख्य मार्ग एम.आर. 12 पर रेल्वे ओव्हर ब्रिज के संबंध में बैठक दीपक सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

यह भी पढ़ें-MP News: किसानों के लिए खुशखबरी, आधे से ज्यादा बिजली बिल भरेगी सरकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+