MP News: महाशिवरात्रि पर नर्मदा नदी में स्नान करते हुए तीन किशोर डूबे, दो की मौत, एक को बचाया गया
MP News: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बलकवाड़ा थाना क्षेत्र में महाशिवरात्रि के अवसर पर नर्मदा नदी में स्नान करते समय तीन किशोर डूब गए। इस दुखद घटना में दो किशोरों की मौत हो गई, जबकि एक किशोर को एसडीईआरफ की टीम ने जान बचा ली।
घटना दोपहर करीब दो बजे हुई, जब तीनों किशोर कठोरा स्नान घाट के पास नर्मदा नदी में स्नान कर रहे थे। स्नान करते समय तीनों किशोर अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इस घटना में सबसे पहले दो किशोर डूब गए, जिनमें से एक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा घायल अवस्था में अस्पताल ले जाते वक्त मृत घोषित कर दिया गया।

मृतकों की पहचान बड़वानी जिले के ग्राम जरवाह निवासी गौरव मुकेश सौलकी (17) और सावन राजेंद्र राठौर (17) के रूप में हुई है। दोनों किशोरों की मृत्यु ने पूरे क्षेत्र को शोक में डाल दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीईआरफ खरगोन की टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और तीसरे किशोर को गहरे पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घायल किशोर को ठिकरी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह घटना महाशिवरात्रि के मौके पर हुई, जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर्मदा नदी में स्नान के लिए पहुंचे थे। इस दुखद घटना ने जिले में माहौल को गमगीन कर दिया है। प्रशासन ने नदी किनारे स्नान करने के दौरान सतर्क रहने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।












Click it and Unblock the Notifications